{"_id":"6640007ada0d8892680a8f64","slug":"teenagers-death-under-suspicious-circumstances-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-411118-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना रायवाला के हरिपुरकलां में एक 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सहायक पुलिस अधीक्षक व रायवाला थानाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने बताया कि हरिपुरकलां के राम विहार निवासी 14 वर्षीय हार्दिक काला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हार्दिक कक्षा 9 का छात्र था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हार्दिक दोपहर 1:30 बजे स्कूल से आया और खाना खाने की बात कहकर अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक हार्दिक कमरे से बाहर नहीं निकला। जिसके बाद उसके पिता ने रोशनदान से झांक कर कमरे के अंदर देखा। जहां हार्दिक बाथरूम के फर्श पर पड़ा हुआ था।
परिजनों के अनुसार हार्दिक के गले में तौलिया लिपटा हुआ था। जिसके बाद परिजन हार्दिक को सिटी हॉस्पिटल हरिद्वार ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। हार्दिक के पिता स्वतंत्र कुमार ग्रीफ में कार्यरत हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।