{"_id":"674a0f6c8a3e2ae55f04ea24","slug":"take-action-against-wedding-points-operating-without-parking-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-559255-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ‘बिना पार्किंग के संचालित वेडिंग प्वाइंट के खिलाफ कार्रवाई करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ‘बिना पार्किंग के संचालित वेडिंग प्वाइंट के खिलाफ कार्रवाई करें’
विज्ञापन
नगर निगम के स्व. इंद्रमणि बडोनी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की ओर से उत्तराखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले स्व. त्रिवेंद्र पंवार के सड़क हादसे में आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वक्ताओं ने कहा कि त्रिवेंद्र पंवार की मृत्यु राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है। कहा कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वहां हाईवे पर वेडिंग प्वाइंट स्थित हैं। लेकिन यहां किसी भी वेडिंग प्वाइंट में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते इन वेडिंग प्वाइंट में पहुंचने वाले वाहन सड़कों पर ही खड़े किए जाते हैं। जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
वहीं इंद्रमणि बडोनी चौक के पास शराब की दुकानें खुलने से भी मार्ग पर यातायात अवरुद्ध होता है। वक्ताओं ने शासन-प्रशासन से बिना पार्किंग के संचालित हो रहे वेडिंग प्वाइंट के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन नेताओं ने कहा कि तत्काल कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में उत्तराखंड देव डोली समिति के संयोजक दिवंगत विद्यादत्त रतूड़ी को भी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर संजय शास्त्री, डीएस गुसाईं, गंभीर मेवाड़, बलवीर नेगी, वीरेंद्र शर्मा, हेमंत डंग, सत्यप्रकाश जख्मोला आदि मौजूद रहे।