फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Swami Chidanand presented a garland of Rudraksha to the Governor

राज्यपाल को रूद्राक्ष की माला भेंटकर किया विदा

Mon, 16 Dec 2019 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Swami Chidanand presented a garland of Rudraksha to the Governor
परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और उनके परिवार को रूद्राक्ष की भेंट की। शनिवार को निजी कार्यक्रम के दौरान परमार्थ निकेतन पहुंची थी राज्यपाल बेबी रानी मौर्य। इस दौरान स्वामी व राज्यपाल के बीच आगामी कुंभ मेला से पहले हरिद्वार में सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ जल की आपूर्ति के लिए स्वच्छ जल की मशीनें, विकेंद्रीकृत एसटीपी प्लांट लगवाने, पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई।
विज्ञापन

स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने कहा कि उत्तराखंड एक आध्यात्मिक राज्य है। हमारा देश अभी भी संस्कारों और संस्कृति की श्वांस ले रहा है। इसके आध्यात्मिक पक्ष और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए सतत विकास की ओर बढ़ना होगा। गांधी का कथन है कि वहीं तकनीक सही एवं उत्तम है जो मनुष्य का नहीं बल्कि मानवता के विकास में सहायक है। हमारी प्रगति भी मानवता और पर्यावरण की सहायक हो। उन्होंने कहा कि मनुष्य जब तक अपने सर्वोच्च सुख की लालसा रखेगा। उसका परिणाम हमारी प्रकृति और पर्यावरण को सहन करना होगा। हम अपने जीवन में छोटे-छोटे परिवर्तन कर प्रदूषण को कम कर सकते हैं। इससे हमें राज्य को भव्यता का स्वरूप दिव्यता के साथ प्रदान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed