{"_id":"655267edf6a7fa7fa5047cb9","slug":"student-union-elections-held-on-7th-november-in-sridev-rishikesh-news-c-5-1-drn1033-286501-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश अध्यक्ष के कारण छात्रसंघ चुनाव में हारे रोहित नेगी : विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश अध्यक्ष के कारण छात्रसंघ चुनाव में हारे रोहित नेगी : विवेक
विज्ञापन
Iप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ने दिया इस्तीफा
I
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर में सात नवंबर को आयोजित छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई प्रत्याशी के हार का ठीकरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की सिर फोड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक तिवारी ने छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई की हार का कारण प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को बताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कहा, वह कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में आगे भी कार्य करते रहेंगे।
सोमवार को आईएसबीटी स्थित प्रेस क्लब में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक तिवारी ने पत्रकार वार्ता आयोजित की। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के अधिकृत प्रत्याशी रोहित नेगी की हार का कारण प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश आए थे।
उनकी ओर से एक बैठक में एनएसयूआई के अधिकृत प्रत्याशी रोहित नेगी को हराने की बात की गई थी। छात्रसंघ अध्यक्ष के प्रत्याशी रहे रोहित नेगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कमेटी के अधिकतर पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष ने उनके खिलाफ काम किया है। जिससे वह बहुत दुखी हुए हैं।
विज्ञापन
कहा, वह बीते चार वर्षों से एनएसयूआई कार्यकर्ता के रूप में महाविद्यालय में कार्य कर रहे हैं। महानगर एनएसयूआई का उपाध्यक्ष भी रहे हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिनव सिंह मलिक ने कहा कि प्रदेश और जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों ने एनएसयूआई के अधिकृत प्रत्याशी रोहित नेगी के विरुद्ध छात्रसंघ चुनाव में कार्य किया गया है।
वह राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष यह सारी बात रखेंगे और उन पदाधिकारियों के खिलाफ जल्द कार्यवाही की मांग करेंगे। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साक्षी तिवारी ने कहा कि प्रदेश में एनएसयूआई की हार का कारण कांग्रेस प्रदेश के मुखिया करन माहरा है। जब मुखिया ही संगठन को हराने की बात करेगा तो संगठन को मजबूती कहांं से मिलेगी।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिवम भारद्वाज ने आरोप लगाया कि कि कांग्रेस के प्रदेश और जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल की ओर से ऋषिकेश कांग्रेस के पदाधिकारियों से एनएसयूआई के विरोध में काम कराया गया। जिस वजह से एनएसयूआई को हार का सामना करना पड़ा। इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस अजय धीमान, छात्र नेता आयुष चौहान, पूर्व विधानसभा महासचिव युवा कांग्रेस अंकुश प्रकाश, आशीष, शुभम, दिनेश, ऋषभ, युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव विकास केवट आदि शामिल रहे।