फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bus service from Shergarh Majri to Paonta Sahib

Rishikesh News: शेरगढ़ माजरी से पांवटा साहिब के लिए आठ माह बाद दौड़ी बस

Fri, 11 Sep 2026 02:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 11 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bus service from Shergarh Majri to Paonta Sahib
शेरगढ़ माजरी ग्रांट से हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के लिए परिवहन विभाग की बस सेवा दोबारा शुरू हो गई है। करीब आठ माह बाद बस सेवा सुचारू होने से ग्रामीणों को राहत मिली है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की शेरगढ़ माजरी ग्रांट से पांवटा साहिब बस सेवा पिछले आठ माह से बंद पड़ी थी। नतीजा लोगों को पांवटा साहिब जाने के लिए दूसरे संसाधनों पर निर्भर होना पड़ रहा था। बता दें कि प्रतिदिन नियमित रूप से चलने वाली बस सेवा का लाभ क्षेत्र के ग्रामीण उठाते थे। परिवहन सेवा से क्षेत्र के माजरी ग्रांट, शेरगढ़, जीवनवाला लालतप्पड आदि क्षेत्रों से लोग पावंटा साहिब आवाजाही करते है। इन तमाम क्षेत्रों की रिश्तेदारियों और अन्य संपर्क होने के कारण लोगों का नियमित आना-जाना बना रहता है। भाजपा के जिला मंत्री राजकुमार राज और प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह ने डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला को समस्या से अवगत कराया था। विधायक ने बस सेवा शुरू कराने के लिए परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से अनुरोध किया। जिसके अब बस सेवा सुचारू हो गई है। ग्राम प्रधान निशा देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार से बस सेवा बहाल हो गई है। बताया कि बस सुबह पावंटा साहिब के लिए रवाना होगी और शाम को वापसी करेगी। बस सेवा बहाल होने पर उपप्रधान गुरजीत कौर, अजीत सिंह प्रिंस, सोनी आदि ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed