फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   MDDA cracks down on illegal plotting on bighas of land in

Rishikesh News: गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा

Fri, 11 Sep 2026 02:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 11 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
MDDA cracks down on illegal plotting on bighas of land in
ग्राम गड़ूल, सूर्यधार, रानीपोखरी में करीब 150 बीघा भूमि पर बिना स्वीकृत तलपट मानचित्र के किए गए भू-विन्यास और विकास कार्यों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने कार्रवाई की है। निरीक्षण में बड़े भू-भाग पर प्लॉटिंग, सड़क निर्माण और सीमांकन समेत अनधिकृत विकास कार्य पाए गए, जिसके बाद प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अनुसार इससे पहले भी इसी स्थल पर अवैध निर्माण के खिलाफ सात जुलाई 2026 को कार्रवाई की गई थी। बाद के निरीक्षण में करीब 150 बीघा अतिरिक्त भूमि पर भू-विन्यास किए जाने की जानकारी सामने आई। एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि निरीक्षण में बिना स्वीकृत तलपट मानचित्र के सड़क और सीमांकन समेत अन्य विकास कार्य मिले थे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि बिना स्वीकृति भू-विन्यास, प्लॉटिंग या निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed