फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Student Federation Elections at Shridev Suman University Today

Rishikesh News: आज होगा श्रीदेव सुमन विवि का छात्र महासंघ चुनाव

Fri, 02 Oct 2026 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 02 Oct 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Student Federation Elections at Shridev Suman University Today
ऋषिकेश। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पीएलएसएम परिसर में छात्र महासंघ निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से महासंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष सिहत कुल पांच पदों पर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया शनिवार को एक ही दिन में पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य निवार्चन अधिकारी प्रो. वीके गुप्ता ने बताया कि सुबह 09:30 बजे से 10:30 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री होगी जिसके तुरंत बाद 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे से 01 बजे तक नाम वापसी व 1 बजे से 02 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की जांच की जाएगी। अपराह्न 02 बजे वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसी दिन दोपहर 02:30 बजे से 04:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा और मतदान के तुरंत बाद अपराह्न 04:10 बजे से मतगणना कर चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। परिणाम घोषित होते ही विजयी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराया जाएगा। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए परिसर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और लिंगदोह समिति की सिफारिशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed