फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Traffic Jam Strikes During Long Weekend; Vehicles Crawl Continuously

Rishikesh News: लांग वीकेंड पर जाम का वार, रेंगते रहे वाहन लगातार

Fri, 02 Oct 2026 08:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 02 Oct 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Traffic Jam Strikes During Long Weekend; Vehicles Crawl Continuously
20 किमी के सफर में लग गए तीन घंटे
विज्ञापन


- हाईवे पर भी लगी रही वाहनों की कतार
ऋषिकेश। लांग वीकेंड पर तीर्थनगरी में हाईवे और बाइपास मार्ग वाहनों से पट गए। नेपालीफार्म से नीरगड्डू तक महज 20 किलोमीटर का सफर तय करने में करीब तीन घंटे लगे। हाईवे पर कारों की दो से तीन कतारें लगने से वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। जाम में फंसी कई कारों की क्लच प्लेट फुंकने की बात भी सामने आई। वाहनों की भारी भीड़ के सामने यातायात पुलिस की व्यवस्थाएं भी बेअसर नजर आईं। शुक्रवार तड़के से ही वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। दोपहर 12 बजे के बाद स्थिति और बिगड़ गई। श्यामपुर फाटक से श्यामपुर पुलिस चौकी और बाइपास पर इंद्रमणि बडोनी चौक तक दो कतारें लगी रहीं। श्यामपुर पुलिस चौकी से आईडीपीएल कैनाल, आईडीपीएल सिटी गेट, कोयलघाटी, पुरानी चुंगी, त्रिवेणीघाट चौक, चंद्रभागा पुल और खारास्रोत पीडब्ल्यूडी तिराहे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। वहीं इंद्रमणि बडोनी चौक से भद्रकाली पुलिस चौकी, ब्रह्मानंद मोड़, खारास्रोत ठेका और तपोवन तक भी वाहनों का दबाव बना रहा। हाईवे से आने वाले वाहनों को यातायात पुलिस मुनि की रेती की ओर से पीडब्ल्यूडी तिराहे से ब्रह्मानंद मोड़ की तरफ डायवर्ट किया गया लेकिन भद्रकाली से आने वाले वाहनों के दबाव के चलते स्थिति नहीं संभल पाई। तपोवन के होटलों में ठहरे पर्यटकों के वाहनों को शिवानंद आश्रम गेट, रामझूला, मधुवन आश्रम और चंद्रभागा पुल होते हुए आईएसबीटी भेजा गया। दो-तीन कतारों में वाहनों के फंसने से जाम और लंबा होता गया और यातायात पुलिस के जवान भी वाहनों के रैले के सामने बेबस नजर आए।
---------

इंसेट
गूगल के सहारे गलियों में घुसते रहे वाहन
- बाइपास और हाईवे पर जाम लगने से जानकारी मिलने पर कुछ कार चालकों ने ढालवाला में श्रीदेव सुमन पार्क के पास से अपनी कारों को चौदहबीघा की ओर मोड़ दिया। चौदह बीघा स्थित पुल से पुलिस ने उन्हें भैरव मंदिर भेजा जिसके वाद यह चाहन हाईवे के जाम में फंस गए। कुछ वाहन चालक कपटियाल मोड से भजनगढ़ होते हुए कैलाश गेट पुलिस चौकी पहुंचे।
विज्ञापन

---------

हाईवे पर बनाया टैक्सी स्टैंड, लग रहा जाम
-मधुवन आश्रम और नगर पालिका के कार्यालय के पास हाईवे पर ही चालक अपनी टैक्सी पार कर रहे हैं। यह टैक्सियां नीलकंठ रूट पर चलती हैं। हाईवे के दोनों तरफ टैक्सी पार्क किए जाने से यहां पर हर दिन जाम लग रहा है जबकि यहीं पास में यातायात पुलिस मुनि की रेती के कर्मचारी ट्रैफिक को नियंत्रित करते हैं लेकिन यातायात पुलिस अवैध तरह से बने इस स्टैंड पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वाहनों को आईडीपीएल में रोकने का नहीं बना प्लान
चारधाम यात्रा के दौरान यातायात निदेशालय और स्थानीय प्रशासन की ओर से वीकेंड पर वाहनों को आईडीपीएल पार्किंग में करीब 30 मिनट तक रोकने की योजना बनाई गई थी लेकिन राफ्टिंग के दोबारा शुरू होने के बाद यह प्लान नहीं बनाया गया।
----------
चंद्रभागा से गुरुद्वारा तक ट्रैफिक रोक रही किराये की स्कूटी
-चंद्रभागा पुल से गुरुद्वारा तक दुकानों के आगे किराये की स्कूटी पार्क किए जाने से वाहन सरपट नहीं निकल पाते जबकि परिवहन विभाग को दिए गए पते में इन ट्रेवल एजेंटों की ओर से अपने घर के पास पार्किंग किए जाना दर्शाया गया है।
हाईवे किनारे किराए की स्कूटी, मोटरसाईकिल पार्क करने से हाईवे पर जाम लग रहा है। यातायात पुलिस ऋषिकेश और परिवहन विभाग इन स्कूटी, मोटरसाईकिल को हाइवे से नहीं हटा पा रहा है।

---------
कोट-
-वीकेंड पर हाईवे और बाइपास मार्ग पर वाहनों का दबाव ज्यादा था। पर्वतीय क्षेत्रों से आ रहे वाहनों को ब्रह्मपुरी से पशुलोक बैराज होते हुए चीला हरिद्वार भेजा गया। रामझूला क्षेत्र को वन वे किया गया था। शाम को स्थिति नियंत्रित हुई।
-प्रताप सिंह, यातायात निरीक्षक, मुनिकीरेती
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed