फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Speaking less is also a spiritual practice: Swami Chidananda

कम बोलना भी एक साधना है : स्वामी चिदानंद

Wed, 27 May 2026 02:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 27 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Speaking less is also a spiritual practice: Swami Chidananda
परमार्थ निकेतन के गंगा तट पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते संत। स्रोत परमार्थ मीडिया।
परमार्थ निकेतन में आयोजित मासिक श्रीराम कथा के मंच पर जोधपुर से संत रामप्रसाद दास महाराज और हरिद्वार से स्वामी उमाकान्तानन्द सरस्वती का आगमन हुआ।
विज्ञापन


निर्जला एकादशी पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि यह दिवस केवल उपवास का नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, संयम और प्रभु से जुड़ने का अवसर है। संतों की वर्षों की साधना और प्रभु कृपा के प्रसाद से ही हमें ऐसे दिव्य सत्संगों और आध्यात्मिक अवसरों का लाभ प्राप्त होता है। हमारे मंत्रों में शक्ति है, हमारे संकीर्तन में शक्ति है, परंतु उससे भी अधिक आवश्यक है कि जिन प्रभु का हम संकीर्तन करते हैं, उनके दर्शन प्रकृति के प्रत्येक कण में करें।



जब हम प्रकृति में परमात्मा का अनुभव करने लगते हैं, तभी हमारा जीवन वास्तव में आध्यात्मिक बनता है। यात्राओं के संदर्भ में कहा कि चाहे यात्रा चारधाम की हो अथवा जीवन की, तीन बातों का सदैव ध्यान रखें। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें, जल को प्रदूषित न करें और यात्रा में गप नहीं बल्कि जप करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केवल पर्यावरण संरक्षण का ही नहीं, बल्कि आंतरिक शुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का भी मार्ग है। कम बोलना भी एक साधना है। आवश्यक और सार्थक वचन ही बोलें। संत मुरलीधर महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित श्रीराम कथा ने सभी भक्तों को प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादाओं और जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed