फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Six nomination papers were sold on the first day, there was a stir throughout the day

पहले दिन छह नामांकन पत्र बिके, दिन भर रही हलचल

Sat, 22 Jan 2022 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Six nomination papers were sold on the first day, there was a stir throughout the day
ऋषिकेश। विधानसभा चुनाव 2022 का काउंट डाउन शुरु हो चुका है। नामांकन के पहले दिन उम्मीदवारों ने छह नामांकन पत्र खरीदे। वहीं तहसील में नामांकन कक्ष के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। दिनभर तहसील में हलचल रही।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र बिके। तहसील में नामांकन कक्ष के बाहर बिक्री के लिए नामांकन पत्र रखे गए थे। सहायक रिटर्निग अफसर गोविंद कुमार ने बताया कि दोपहर 12 बजे के बाद भाजपा जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड जन एकता पार्टी सहित कुल छह लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। वहीं तहसील परिसर और नामांकन कक्ष के बाहर सुबह से पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की ओर से पहले ही तहसील के दोनों ओर 100 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग लगा रखे हैं। नामांकन कक्ष के बाहर बाहरी लोगों के प्रवेश को रोका गया था। सुबह से ही तहसील परिसर में हलचल रही। बताया जा रहा है कि उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए शुभ मुहूर्त देख रहे हैं। कई उम्मीदवारों ने ज्योतिषाचार्यों और अपने कुल पुरोहितों से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए तारीख तय करने को कहा है। ज्योतिषाचार्यो की मानें तो 25 जनवरी को अष्टमी तिथि और मंगलवार है इस दिन अधिकांश उम्मीदवार नामांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed