फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Shree Ram's praise echoed in monasteries and temples

Rishikesh News: हनुमान जयंती पर मठ-मंदिरों में गूंजे श्रीराम के जयकारे

Wed, 24 Apr 2024 04:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Shree Ram's praise echoed in monasteries and temples
नगर क्षेत्र के मठ-मंदिरों में हनुमान जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। मठ-मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ किया गया। हनुमानजी को भोग लगाया गया। मठ-मंदिर जय श्री राम के जयकारों से गूंजते रहे। कई जगहों पर कीर्तन मंडली की टीम ने हनुमान चालीसा समेत विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी। संत-महंतों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जयराम आश्रम में हनुमान जयंती मनाई गई। आश्रम में विधि-विधान के साथ सुंदरकांड का पाठ किया गया। आश्रम संचालक ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि जो व्यक्ति भगवान को समर्पित होकर काम करते हैं उनका कार्य सिद्ध होता है। हनुमानजी ने भगवान रामजी के काम पूरी समर्पण भावना के साथ पूरा किया, इसीलिए उन पर भगवान राम की कृपा रही है। ऐसे ही जब हम लोग समाज में काम करते हैं तो हमें भी गुरुजनों के प्रति समर्पित होना चाहिए।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शिरकत कर हनुमानजी का आशीर्वाद लिया। आश्रम में कैबिनेट मंत्री ने हनुमान की प्रतिमा के दर्शन किए। इस अवसर पर आश्रम परिसर में भक्तों के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, तुलसी मानस मंदिर रामायण प्रचार समिति, भगवान भवन, भरत मंदिर, कृष्ण कुंज, ब्रह्मपुरी राम तपस्थली, रामानंद आश्रम, सोमेश्वर महादेव मंदिर, आईडीपीएल दुर्गा मंदिर, राम मंदिर आदि जगहों पर हनुमान जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

त्रिवेणी घाट आरती स्थल पर हरि नाम संकीर्तन
ऋषिकेश। मुनि की रेती स्थित मधुबन आश्रम में हनुमान जयंती कार्यक्रम आयोजित हुआ। आश्रम के गोलोकवासी श्री भक्तियोग स्वामी महाराज का सातवां तिरोभाव दिवस भी मनाया गया। सुबह मंगल आरती की गई। आश्रम में भंडारा कराया गया। शाम को त्रिवेणी घाट आरती स्थल पर हरि नाम संकीर्तन किया गया। आश्रमाध्यक्ष परमानंद दास महाराज ने कहा कि हनुमान की कृपा प्राप्त होने पर श्री रामजी की कृपा मिलती है। हम सबको हनुमानजी की तरह सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर विरक्त वैष्णव मंडल के अध्यक्ष महामंडलेश्वर दयाराम दास, रवि प्रपन्नाचार्य, गोपालाचार्य महाराज, अखंडानंद सरस्वती, सुरेंद्र पंत, अशोक गुप्ता, मणिभूषण साहनी, अर्जुन दास और रासबिहारी दास आदि कई संत मौजूद रहे। वहीं, मायाकुंड स्थित श्री मनोकामना सिद्ध हनुमतपीठ मंदिर में कीर्तन मंडली की ओर से हनुमान चालीसा और भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महामंडलेश्वर डाॅ. रामेश्वर दास महाराज ने कहा कि मंदिर में प्रतिवर्ष हनुमान जयंती कार्यक्रम मनाया जाता है।
-------------
हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग दल ने निकाली दोपहिया रैली
जौलीग्रांट। हनुमान जन्मोत्सव पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रानीपोखरी में दोपहिया वाहन रैली निकाली। रैली रानीपोखरी कन्या इंटर कॉलेज ग्राउंड से शुरू होकर भट्ट नगरी, लिस्ट्रापुर रानीपोखरी होकर भोगपुर हनुमान मंदिर पहुंची। वहां हनुमान चालीसा पाठ किया गया। भानियावाला में भी श्री हनुमान चालीसा टोली ने शोभायात्रा निकाली। इस अवसर पर बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अनुज वालिया, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडे, विभाग संयोजक नरेश उनियाल, जिला मंत्री संतोष राजपूत, नगर अध्यक्ष विनोद कोठारी, मनीष सजवाण, दिनेश त्रिपाठी, सुबोध नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
---------------
रायवाला। हनुमान जयंती पर रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कर अस्पताल के मंदिर परिसर में स्थापित की गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में सुंदरकांड का पाठ और भंडारा हुआ। इस दौरान श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट के चेयरमेन डॉ. सी श्रीनिवास, आचार्य सुमन देव कुकरेती, पंडित संदीप पोखरियाल, डॉ. वर्षा, डॉ. अमिता पुंडीर, ऋतु थपलियाल, उषा रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

--------------
धार्मिक अनुष्ठान कर विशेष पूजा-अर्चना की

डोईवाला। हनुमान जयंती पर क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने बजरंग बली की विशेष पूजा-अर्चना के अलावा हनुमान चालीसा, सुंदरकांड आदि का पाठ किया। नगर के मिल रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया। आराध्य बजरंग बली को बूंदी के लड्डू और हलवे का भोग लगाया। कार्यक्रम आयोजक कैलाश मित्तल, आनंद गुप्ता, सोनू गोयल, पंकज शर्मा, सुशील जायसवाल, रवि, मनोज प्रजापति आदि रहे। वहीं, दूसरी ओर कई स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई। व्यापारियों की ओर से भंडारा किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश वासन, गौरव मल्होत्रा, आलोक सिंघल, अंकुर अग्रवाल, नीशु सिंघल, राहुल कोठियाल, तरुण गोला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed