फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   seven player selected for national team

भारती शिक्षा निकेतन के सात खिलाड़ी छत्तीसगढ़ में करेंगे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

Wed, 25 Nov 2015 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 25 Nov 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
seven player selected for national team
रायवाला। भारती शिक्षा निकेतन चकजोगीवाला के सात खिलाड़ी इस वर्ष राष्ट्रीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा में खो-खो टीम में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगें।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य जठे सिंह चौहान ने बताया कि छह से नौ नवंबर तक खदरी, देहरादून मेें आयोजित राज्यस्तरीय सब-जूनियर बालक और बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय के 12 खिलाड़ियों ने राज्य की टीम में हिस्सा लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।


इनमें से बालक वर्ग के लिए विद्यालय के शुभम पोखरियाल, पप्पू कुमार, गौरव रांगड़, विशाल कश्यप और बालिका वर्ग के लिए शिवानी रावत, सोनिया कैंतुरा, अनुप्रीत कौर का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया है। चयनित खिलाड़ी आठ से 12 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में अब तक 133 खिलाड़ी प्रतिभाग कर चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed