Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Enlightened people appealed to celebrate eco-friendly Diwali

Rishikesh News: प्रबुद्ध लोगाें ने की इको फ्रेंडली दिवाली मनाने की अपील

Sat, 07 Nov 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 07 Nov 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Enlightened people appealed to celebrate eco-friendly Diwali
डोईवाला। प्रकाश पर्व दीपावली खुशियों और आपसी सद्भाव का पर्व है। बदलते समय में अब त्योहार मनाने के तरीकों में भी बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक प्रबुद्ध लोगों ने क्षेत्रवासियों से प्रदूषणमुक्त दिवाली मनाने की अपील की है। लोगों का कहना है कि दीपावली पर घरों को रोशन करने के साथ प्रकृति को सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जागरूक लोग आम जन से इको फ्रेंडली दीपावली मनाने पर जोर दे रहे है। समाजसेवी राजन गोयल ने कहा कि पटाखों के शोर और धुएं के बजाए मिट्टी के दीऐ जलाकर, जरूरमंदमंदों की मदद कर और प्राकृतिक सजावट के माध्यम से भी त्योहार को यादगार बनाया जा सकता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश वासन ने कहा कि आतिशबाजी का धुआं प्रदूषण बढ़ाता है। जिसका सीधा प्रभाव बच्चों, बुजुर्गो और सांस संबधी परेशानियों से जूझ रहे लोगों पर पड़ता है। विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि तेज आवाज से वन्यजीवों को भी परेशानी होती है। दीपावली को खुशियों का त्योहार बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। लोकहितकारी परिषद के जिलाध्यक्ष उदयचंद पाल, वरिष्ठ पत्रकार ज्योति यादव, भारत भारती अध्यक्ष ईश्वरचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर हरीश कोठारी ने लोगों से इको फ्रेंडली दीपावली मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed