फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   SDRF aware of Corona

एसडीआरएफ ने किया कोरोना के प्रति जागरूक

Tue, 12 Jan 2021 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
SDRF aware of Corona
ऋषिकेश। कुंभक्षेत्र तीर्थनगरी में एसडीआरएफ के तीनों टीमों ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में कोविड-19 के प्रति जागरुकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम के जवानों ने स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों आदि को कोविड-19 के प्रति जागरुक किया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसडीआरएफ के जवानों ने वन विभाग के कर्मचारी, पूर्णानंद ग्राउंड, जानकीसेतु पर पैदल यात्री, पूर्णानंद घाट, वानप्रस्थ आश्रम, परमार्थ रोड/ घाट, रामझूलाघाट, रामझूला पुल पैदल यात्री, मस्तराम घाट, लक्ष्मण झूला थाना, होमगार्ड, टैक्सी स्टैंड, लक्ष्मणझूला घाट, लक्ष्मण झूला चौक/ मार्केट, गरुड़चट्टी पुल दुकानदार, टैक्सी चालक, पुलिस, तपोवन चौकी पुलिस व स्थानीय लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के उपाय, मास्क का महत्व, सामाजिक दूरी एवं आरोग्य सेतु एप के बारे में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान टीम ने लोगों को बुकलेट पंपलेट एवं जरूरतमंदों को मास्क वितरित किए। टीम में टीम प्रभारी एसआई कवीन्द्र सजवाण, संदीप सिंह, सुमित तोमर, हिमांशु नेगी, आशीष बिष्ट आदि शामिल थे। वहीं दूसरी ओर स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम परिसर में कोटद्वार की अग्निशमन टीम ने आश्रम कर्मचारियों को आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया। अग्निशमन अधिकारी अनिल त्यागी ने आग से बचाव और उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed