{"_id":"6a4bb6363a965496110a4ad0","slug":"scholarship-exam-to-be-held-at-public-inter-college-today-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-143475-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पब्लिक इंटर कॉलेज में आज होगी छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पब्लिक इंटर कॉलेज में आज होगी छात्रवृत्ति परीक्षा
Mon, 06 Jul 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 06 Jul 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 आज नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज केंद्र पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा में कक्षा छह के 185 और कक्षा नौ के 166 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
परीक्षा प्रभारी ओमप्रकाश काला ने सोमवार को कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पब्लिक इंटर कॉलेज केंद्र पर कुल 351 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। परीक्षा सुबह दस बजे से 12 बजे और दोपहर 1.30 बजे से 3.30 बजे की पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने सभी परीक्षार्थियों से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए कहा है। इस दौरान सहायक परीक्षा प्रभारी अश्वनी गुप्ता, सुदेश सहगल, आलोक जोशी, भुवनेश वर्मा, जीएस गुंसाई, अजंता नेगी, सीमा राणा, अनीता कुडियाल, पंकज लता और साक्षी सुंद्रियाल आदि मौजूद रहे। संवाद