{"_id":"6a9ea1a357a51b9c950b8613","slug":"sanjh-e-bhakti-spread-a-unique-shade-of-spirituality-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-146077-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सांझ-ए-भक्ति ने बिखेरी आध्यात्मिकता की अनूठी छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सांझ-ए-भक्ति ने बिखेरी आध्यात्मिकता की अनूठी छटा
Mon, 07 Sep 2026 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 07 Sep 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांझ-ए-भक्ति ने बिखेरी आध्यात्मिकता की अनूठी छटा
ऋषिकेश। इंद्रमणि चौक स्थित एक होटल में आध्यात्मिक संध्या सांझ-ए-भक्ति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राणिक ब्रीदिंग के साथ हुई। इसने प्रतिभागियों को दिनभर की व्यस्तता और तनाव से दूर शांति एवं सुकून का अनुभव कराया। होटल में साउंड हीलिंग व बाथ का विशेष सत्र आयोजित किया गया। प्रमाणित साउंड हीलर मीता चटर्जी ने विभिन्न वाद्य ध्वनियों और कंपन के माध्यम से प्रतिभागियों को गहन विश्राम और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराया। साउंड हीलिंग के दौरान पूरे वातावरण में एक अलग ही शांति और आध्यात्मिकता देखने को मिली। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक और आनंदमय हिस्सा भजन जैमिंग रहा। इसका संचालन प्रसिद्ध गायिका स्वाति सिंह ने किया। इस अवसर पर डाॅ. ऋचा रतूड़ी, डाॅ. अर्चना, श्रीमती रोमिला बांगा, कानक्या भारद्वाज, प्रिया गांधी, रूपम शर्मा, शाकुंभरी कोटनाला, यशोदा भारद्वाज, कुलप्रीत कौर, अंशिमा खन्ना, अमिता राॅय, कनिका सेठी, मंजू बडोला आदि उपस्थित रहे।