{"_id":"67ccac7ed67b2eba540abbfd","slug":"roadways-bus-and-car-collided-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-636801-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रोडवेज की बस और कार की हुई टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रोडवेज की बस और कार की हुई टक्कर
Sun, 09 Mar 2025 02:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश-देहरादून मुख्य मार्ग पर मनइच्छा मंदिर के पास एक रोडवेज बस और कार की टक्कर हो गई। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। रानीपोखरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। थानाध्यक्ष वीकेंद्र चौधरी ने कहा कि शनिवार शाम करीब 7: 45 बजे एक रोडवेज बस सवारियों को लेकर देहरादून से ऋषिकेश की तरफ जा रही थी। वहीं एक कार ऋषिकेश से रानीपोखरी की तरफ आ रही थी। एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में दोनों वाहन आपस में टकरा गए। जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को मार्ग से हटाया। जिसके बाद यातायात सुचारु किया गया।
विज्ञापन