{"_id":"6a4fb8ee9f7b7a6c330c5a0e","slug":"roadways-administration-busy-with-travel-preparations-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-143561-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटा रोडवेज प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटा रोडवेज प्रशासन
Thu, 09 Jul 2026 08:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसों के संचालन की हो रही व्यवस्था
हरिद्वार और देहरादून रूट पर बढ़ाए जाएंगे फेरे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। इस साल कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से 11 अगस्त तक संचालित होगी। देहरादून में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी से दिशा निर्देश मिलने के बाद रोडवेज प्रशासन ने भी ऋषिकेश डिपो स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
डिपो की प्रभारी सहायक महाप्रबंधक अंजलिका शर्मा ने बताया कि देहरादून में डीएम ने कांवड़ यात्रा से संबंधित बैठक ली थी। बैठक के बाद रोडवेज डिपो की ओर से तैयारियां शुरू की जाने लगी हैं। बताया कि डिपो की तरफ से ऋषिकेश से हरिद्वार जाने वाली बसों में कांवड़ियों के लिए कुछ सीटें रिजर्व की जाएंगी।
ऋषिकेश से वाया हरिद्वार होकर दिल्ली जाने वाली बसों को कांवड़ यात्रियों को बिठाने के लिए चालक परिचालकों को आदेश जारी किए जाएंगे। वहीं ऋषिकेश से हरिद्वार और ऋषिकेश से देहरादून के मध्य बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय संख्या 7/58 पर कांवड़ यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर रोडवेज की बसें ऋषिकेश से देहरादून वाया करनाल और सोनीपत होते हुए दिल्ली भेजी जाएंगी। इन बसों में भी कांवड़ियों के लिए सीटें रिजर्व रहेंगी। हाईवे पर भीड़ बढ़ने पर सात या आठ अगस्त से बसें डायवर्ट होंगी।
बताया कि जल्द ही चालक परिचालकों के साथ बैठक कर व्यवस्था को मूर्त रूप दिया जाएगा। ऋषिकेश दिल्ली मार्ग पर 19 बसों का संचालन होता है। हरिद्वार से ऋषिकेश के मध्य भी आठ बसों का संचालन होता है।