फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   rishi win down river sprint

डाउन रिवर स्प्रिंट भारत के ऋषि ने मारी बाजी

Fri, 19 Feb 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Fri, 19 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
rishi win down river sprint

एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित गंगा क्याक फेस्टिवल के दूसरे दिन क्याकिंग में विभिन्न देशों के 44 प्रतिभाग शामिल हुए। दो वर्गों की महिला और पुरुष विंग की तीन प्रतिस्पर्धाओं में भारत के ऋषि राणा, नेपाल की गोमा सनवर, नेपाल के प्रमोद नागर, सुनीता चौहान और हरपाल सिंह नेगी ने बाजी मारी।

विज्ञापन


फूलचट्टी, यमकेश्वर में आयोजित गंगा क्याक फेस्टिवल-2016 के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं में विभिन्न देशों से महिला और पुरुष प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। डाउन रिवर स्प्रिंट के पुरुष वर्ग में ऋषि राणा ने प्रथम, अयोध्या प्रसाद ने द्वितीय और तेजिंग कोटक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


डाउन रिवर स्प्रिंट के महिला वर्ग में नेपाल की गोमा सनवर ने पहला स्थान प्राप्त किया। ब्रिटेन की ऐन जेंक्स ने दूसरा और भारत की सुनीता चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जाइंट सलालम के पुरुष वर्ग में नेपाल के प्रमोद कुमार प्रथम स्थान पर रहे। भारत के बालम सिंह राणा द्वितीय और ऋषि राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाइंट सलालम के महिला वर्ग में भारत की सुनीता चौहान प्रथम, नेपाल की गोमा सनवर द्वितीय और ब्रिटेन की ऐन जैंक्स तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं इंटरमीडिएट सीनियर वर्ग में भारत का दबदबा रहा। इसमें हरपाल सिंह नेगी ने प्रथम, दमन सिंह ने द्वितीय और प्रदीप कोठारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग में भारत के मनीष थापा सिरमौर रहे। इस अवसर पर फेस्टिवल के आयोजक और सोसाइटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा, विशाल भंडारी, अयोध्या प्रसाद, संदीप राणा, हुकम सिंह भंडारी, विकास भंडारी, रमेश रावत, भीम सिंह चौहान, ऋषि राणा, हरेंद्र नेगी, दिनेश मौजूद थे।



मैं औरत हूं का नाट्य मंचन आज
अभियान सोशियल एंड एजूकेशनल सोसाइटी और अभियान संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मुनिकीरेती स्थित ओमकारानंद सरस्वती निलायम विद्यालय में मैं औरत हूं नाटक का मंचन किया जाएगा। अभियान के संस्था के सचिव चंद्रमोहन भट्ट ने क्षेत्रवासियों से महिला सशक्तीकरण विषय पर आधारित नाट्य प्रस्तुति में शामिल होकर कलाकारों को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed