{"_id":"57435e544f1c1b612769088d","slug":"respect-of-107-years-old-man-by-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"107 वर्ष के सजवाण को सीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
107 वर्ष के सजवाण को सीएम ने किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Tue, 24 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
सीएम
- फोटो : अमर उजाला
यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम सभा पटना खंडगांव सिमलखेत निवासी कृपाल सिंह सजवाण को दून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सजवाण को यह पुरस्कार जिंदगी के 107 बंसत देखने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
बीते सात मई को अमर उजाला ने जिंदगी जीने की कला तो कोई सजवाण से सीखे शीर्षक खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए रविवार को मुख्यमंत्री ने सजवाण को सबसे अधिक बुर्जुग व्यक्ति होने के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत किए जाने पर सजवाण के परिजनों ने अमर उजाला का आभार जताया। सजवाण मूल रूप से कृषक है। 107 साल में भी वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन