फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Raiwala police caught two interstate thieves

रायवाला पुलिस ने दबोचे दो अंतरराज्यीय चोर भाई

Sun, 02 Jan 2022 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Raiwala police caught two interstate thieves
ऋषिकेश। रायवाला पुलिस ने गौहरी माफी स्थित दो सरकारी स्कूलों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोरों को 48 घंटे में धर दबोचा। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। दोनों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रायवाला पुलिस दो सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में कामयाब रही है। रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि 28 दिसंबर को राजकीय उमावि गौहरीमाफी की प्रधानाध्यापक निशा ने पुलिस को स्कूल से एक सीपीयू, एक स्कैनर, एक प्रिंटर, एक यूपीएस और एक इंडक्शन चूल्हा आदि सामान चोरी करने के मामले में तहरीर थी। वहीं 30 दिसंबर को राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक सरिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि चोर स्कूल के भवन से आंगनबाड़ी किचन का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर, चूल्हा, दो पेटी खिलौने और एक मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर चोरी घटनाओं के खुलासे और चोरों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो चोर ऑटो में स्कूलों से चोरी किया सामान बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों चोरों को मोतीचूर पुल से सटे हाथी कॉरिडोर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान नवीन शर्मा (21) निवासी ग्राम छोच्ची तहसील झज्जर, थाना डीगल, जिला झज्जर हरियाणा और प्रवीन शर्मा (18) निवासी ग्राम छोच्ची, तहसील झज्जर, थाना डीगल जिला झज्जर हरियाणा के रूप में हुई है। ऑटो से पुलिस को चोरी किया सामान बरामद हुआ है। ऑटो को चोर दिल्ली से चुराकर लेकर आए थे, जिसकी नंबर प्लेट उन्होंने हरिद्वार में गंगा के पास फेंक दी थी। दोनों आरोपियों पर पहले से हरियाणा में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed