फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Raised the demand for M.Com and MSC classes in Doiwala

Rishikesh News: डोईवाला काॅलेज में एमकॉम और एमएससी कक्षाओं की मांग उठाई

Wed, 19 Jun 2024 05:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Raised the demand for M.Com and MSC classes in Doiwala
शहीद दुर्गामल्ल पीजी काॅलेज छात्रसंघ पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात कर डोईवाला काॅलेज में एमकॉम और एमएससी कक्षाओं का संचालन शुरू कराने की मांग की। कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री घोषणा भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को डोईवाला काॅलेज छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित डंगवाल के नेतृत्व में पदाधिकारी उच्च शिक्षा मंत्री से उनके आवास पर मिले और डोईवाला काॅलेज में एमएससी और एमकॉम कक्षाओं के संचालन की मांग का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन




बताया कि डोईवाला के छात्र-छात्राओं को इन कक्षाओं के लिए देहरादून और ऋषिकेश जाना पड़ रहा है। डोईवाला काॅलेज के पास इन कक्षाओं के संचालन के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध हैं। बताया कि डोईवाला काॅलेज छात्रा बाहुल्य है। ऐसे में छात्राओं को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रहित में जल्द कक्षाओं के संचालन की मांग की। इस अवसर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आशुतोष सिंह, पूर्व महासचिव प्रशांत डोभाल, नरेंद्र नेगी, ललित पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed