{"_id":"6a4511cce6e805e649084b3e","slug":"rain-restores-moisture-to-the-fields-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-143306-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बारिश से खेतों में लौटी नमी, धान की खेती को मिली रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बारिश से खेतों में लौटी नमी, धान की खेती को मिली रफ्तार
Wed, 01 Jul 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 01 Jul 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों की जुताई और रोपाई की तैयारियों में जुटे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। मानसून की बारिश शुरू होते ही धान उत्पादक किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। गेहूं और गन्ने के बाद धान यहां के किसानों की सबसे पसंदीदा और प्रमुख फसलों में से एक है। बारिश होने से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंच गई है, जिससे किसानों ने धान की खेती की तैयारियां तेज कर दी हैं।
डोईवाला क्षेत्र के चांदमारी, कुड़कावाला, प्रेमनगर, बाजार, माजरी ग्रांट और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर धान की खेती की जाती है। मानसून की पहली अच्छी बारिश के बाद किसान खेतों की जुताई और रोपाई की तैयारियों में जुट गए हैं। झबरावाला के किसान रणजोध सिंह और कुड़कावाला के किसान प्रेम पांचाल ने बताया कि बारिश से खेतों को प्राकृतिक रूप से पर्याप्त नमी मिल गई है, जिससे खेती की लागत भी कम होगी और खेत तैयार करने में आसानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि बारिश धान की फसल के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की शुरुआत धान की खेती के लिए अनुकूल है। अच्छी बारिश से मिट्टी में नमी बनी रहेगी, जिससे पौधों की बेहतर बढ़वार होगी। विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम के अनुसार रोपाई और खेतों के उचित प्रबंधन की सलाह भी दी है।