{"_id":"6ae783b200a08537360143e0","slug":"punjabi-singer-diljit-arrives-in-rishikesh-spends-time-on-banks-of-ganges-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: पंजाबी गायक दिलजीत पहुंचे तीर्थनगरी, गंगा तट पर बिताया समय, खूबसूरत वादियों का किया दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: पंजाबी गायक दिलजीत पहुंचे तीर्थनगरी, गंगा तट पर बिताया समय, खूबसूरत वादियों का किया दीदार
Sun, 01 Nov 2026 11:56 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
गायक दिलजीत सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपनी गायकी से देश-विदेश के युवाओं के दिलों पर राज करने वाले पंजाबी गायक एवं अभिनेता दिलजीत सिंह तीर्थनगरी ऋषिकेश के शांत और आध्यात्मिक वातावरण में सुकून के कुछ पल बिताने पहुंचे। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के बाद उन्होंने ऋषिकेश की खूबसूरत वादियों और मां गंगा के सानिध्य में समय बिताया। इस दौरान उन्होंने गंगा किनारे बैठकर जलधारा को निहारा और ध्यान लगाकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। साथ ही यहां बिताए खूबसूरत पलों को अपने कैमरे में भी कैद किया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दिलजीत सिंह ने बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रसिद्ध वशिष्ठ गुफा में भी कुछ समय बिताया और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। उनके ऋषिकेश पहुंचने की भनक स्थानीय लोगों तक को नहीं लग पाई। बिना किसी शोर-शराबे और सार्वजनिक हलचल के उन्होंने गंगा तट के शांत वातावरण में अपना समय बिताया और इसके बाद वापस लौट गए। पंजाबी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले दिलजीत सिंह के गानों की धूम देश ही नहीं, विदेशों में भी है।
विज्ञापन
गायकी के साथ ही वह कई फिल्मों में अपने अभिनय का हुनर भी दिखा चुके हैं। उनकी लोकप्रियता युवाओं के बीच खासा आकर्षण रखती है। ऐसे में उनका तीर्थनगरी पहुंचकर आध्यात्मिक और प्राकृतिक वातावरण में समय बिताना चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन