फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Promising youth and players honored

Rishikesh News: होनहार युवा और खिलाड़ी सम्मानित

Mon, 13 Jan 2025 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Promising youth and players honored

विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा दिवस पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में खिलाड़ी और होनहार युवाओं को सम्मानित किया गया।



स्थानीय विधायक और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने योगाचार्य रजनीकांत कुकरेती, प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष साक्षी तिवारी, मेधावी दिव्यांशी उपाध्याय, युवा उद्यमी वैभव गोयल, नशा मुक्ति जागरूकता के लिए आयुष रमोला और राहुल बगियाल, गोसेवा के लिए अभिषेक कुमाई और शिवम पुरोहित, नेशनल हॉकी खिलाड़ी सूरज त्रिशूलिया, राष्ट्रीय परेड के लिए चयनित नीतू पंवार, योगाचार्य कृष्णदेव, स्वयंसेवी वीरेंद्र चौबे को पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, पुनीता भंडारी, संजीव पाल, संजय उपाध्याय, मनोज आदि शामिल रहे।

उधर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने चंद्रेश्वर नगर मंदिर में बने स्वामी विवेकानंद साधना गुफा में स्वामी विवेकानंद पर आधारित गोष्ठी का आयोजन किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज के विखंडित एवं पथभ्रष्ट समाज को जोड़ने के लिए रामबाण औषधि है। स्वामी विवेकानंद ने शिक्षा को समाज की रीढ़ माना है। कहा, धर्म वह विचार एवं आचरण है, जो मनुष्य के अंदर की पशुता को इंसानियत में और इंसानियत को देवत्व में बदलने की सामर्थ्य रखता है।
विज्ञापन




---

नशे से दूर रहने का लिया संकल्प



राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गंगा आरती ट्रस्ट ने विशेष आरती का आयोजन किया। युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि वर्तमान में युवा नशे की लत में पड़कर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि युवाओं को नशे से दूर रखने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। वसुंधरा संस्था की प्रियंका नेगी, रीता सेमवाल व सरिता पेटवाल ने कहा कि हमारी संस्कृति युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



शैक्षिक भ्रमण के लिए मसूरी रवाना हुए छात्र

फोटो-

आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों का दल एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए मसूरी रवाना हुआ। प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने दल काे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।



उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हाईस्कूल के 80 छात्र-छात्राओं और सात शिक्षकों सहित एक दल शैक्षिक भ्रमण के लिए मसूरी रवाना हुआ। इस मौके पर गजेंद्र नेगी, लक्ष्मी चौहान, आरती बडोनी, कर्णपाल, सतीश चौहान, संदीप कुमार, चंद्रप्रकाश डोभाल आदि मौजूद रहे।


---

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने दिया युवाओं को संदेश



फोटो-



प्रयागराज में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने युवाओं को संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से आगे बढ़ने और समस्याओं का सामना करने का आह्वान किया। उधर प्रयागराज में महर्षि ज्ञानयुग दिवस महोत्सव के अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि भारतीय संस्कृति समग्र मानवता के कल्याण और सार्वभौमिक दृष्टिकोण पर आधारित है। उन्होंने महर्षि ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन ब्रह्मचारी गिरीश को रुद्राक्ष का दिव्य पौधा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed