फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Primary Health Center Type One under Nyaya Panchayat

Rishikesh News: पीएचसी भोगपुर में तैनात डॉक्टर सीएचसी डोईवाला में दे रहीं सेवाएं

Mon, 30 Oct 2023 09:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 09:14 PM IST
विज्ञापन
Primary Health Center Type One under Nyaya Panchayat
Iफार्मासिस्ट के कंधों पर दर्जनों गांव के मरीजों का जिम्माग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने की डॉक्टर की तैनाती की मांगI
विज्ञापन


न्याय पंचायत रानीपोखरी के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाइप वन में वर्षों से डॉक्टर और सफाई कर्मी नहीं है। भोगपुर और आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों के मरीजों की देखभाल का जिम्मा सिर्फ एक फार्मासिस्ट के भरोसे है। इस अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर को सीएचसी डोईवाला में तैनात किया गया है।



ग्राम पंचायत भोगपुर के अंतर्गत राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय टाइप वन में वर्षों से डॉक्टर और सफाई कर्मचारी नहीं है। जिस कारण मरीजों को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश या दूसरे निजी अस्पतालों में उपचार कराना पड़ रहा है। स्थानीय लोग और ग्राम प्रधान संबंधित विभाग से लेकर शासन तक को इस संबंध में कई बार मौखिक और लिखित में समस्या बता चुके हैं।
विज्ञापन




पीएचसी भोगपुर में तैनात महिला डॉक्टर मोनिका श्रीवास्तव को सीएचसी डोईवाला में वर्षों से तैनात किया हुआ है। ग्राम प्रधान संजीव कुमार नेगी, मोहित राणा, अजीत पाल, ग्राम प्रधान गडूल धर्मपाल, राजेश नेगी, शैलेंद्र, राहुल, लतीफ अहमद, शाहिद अली, पूर्व प्रधान मुन्ना अली, मनोहर सिंह नेगी, राजा जोशी, शौकत अली आदि ने पीएचसी भोगपुर में डॉक्टर और सफाईकर्मी की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iपीएचसी भोगपुर से जुड़े हैं ये पहाड़ी गांवI

पीएचसी भोगपुर से भोगपुर, गडूल, रखवालगांव, बागी, सूर्यधार, सनगांव, इठारना, सीलाचौकी, सारंघरवाला, तेलपुरा, बडकोट आदि पहाड़ी क्षेत्रों की करीब तीस हजार की आबादी जुड़ी हुई है।


I
I

I
I

Iपीएचसी भोगपुर में तैनात डॉक्टर सीएचसी डोईवाला में सेवाएं दे रही हैं। बाकी स्टॉफ भोगपुर में सुचारू रूप से काम कर रहा है। डॉक्टर की तैनाती के मामले में सीएमओ या शासन स्तर से ही कार्रवाई संभव है। -डॉ. प्रताप रावत, सीएमएस रायपुर, देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed