फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Fraud in name of employment FIR registered against five individuals

ऋषिकेश: नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा; आउटसोर्स कर्मचारी व भाई बहन समेत पांच पर प्राथमिकी

Thu, 17 Sep 2026 12:26 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 17 Sep 2026 12:26 AM IST
सार

सुरक्षा कर्मियों ने परिसर में एक व्यक्ति को ऐसे ही पंपलेट बांटते देखा। एम्स इंटेलीजेंस के एक कर्मचारी ने उससे संपर्क कर किच्छा में नौकरी की इच्छा जताई। आरोपी ने कर्मचारी को एम्स के गेट नंबर दो के बाहर बुलाया। कर्मचारी के वहां पहुंचने पर बैराज रोड पर कुछ लोग कार में बैठे मिले, जहां नौकरी के नाम पर अभ्यर्थियों से लेन-देन किया जा रहा था।

विज्ञापन
Rishikesh Fraud in name of employment FIR registered against five individuals
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एम्स के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सेटेलाइट सेंटर में आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े के आरोप में पुलिस ने भाई बहन और एम्स के आउटसोर्स कर्मचारी सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एम्स प्रशासन के अनुसार आरोपी फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिये युवाओं से रकम वसूल रहे थे। आरोपियों के कब्जे से नर्सिंग ऑफिसर और एमटीएस पद के दो फर्जी नियुक्तिपत्र और दो लाख रुपये नकद बरामद होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन


एम्स प्रशासन ने दावा किया कि उन्हें सूचना मिली थी कि किच्छा स्थित सेटेलाइट सेंटर में भर्ती के नाम पर फर्जी पंपलेट बांटे जा रहे हैं। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों को सतर्क करते हुए संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए थे। बीते मंगलवार को सुरक्षा कर्मियों ने परिसर में एक व्यक्ति को ऐसे ही पंपलेट बांटते देखा। एम्स इंटेलीजेंस के एक कर्मचारी ने उससे संपर्क कर किच्छा में नौकरी की इच्छा जताई।
विज्ञापन


हरिद्वार- रुड़की में कार्रवाई: व्यापारिक प्रतिष्ठानों के तीन ठिकानों पर जीएसटी की टीम का छापा, 38 लाख जमा
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने कर्मचारी को एम्स के गेट नंबर दो के बाहर बुलाया। कर्मचारी के वहां पहुंचने पर बैराज रोड पर कुछ लोग कार में बैठे मिले, जहां नौकरी के नाम पर अभ्यर्थियों से लेन-देन किया जा रहा था। सुरक्षा कर्मियों ने तीनों को घेरकर पूछताछ की। कार की तलाशी के दौरान नर्सिंग ऑफिसर और एमटीएस पद के दो फर्जी नियुक्ति पत्र और 2 लाख नकद बरामद हुए थे। इस मामले में बुधवार शाम एम्स के सहायक प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह ने सुब्रत बछाऊ, दीपना मंडल, दीपांशु मंडल निवासी उधम सिंह नगर, गणेश निवासी नानकमत्ता उधम सिंह नगर व एम्स में आउटसोर्स कर्मचारी दीपक गुसाईं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में सहायक प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि उक्त सभी नियुक्ति के नाम पर लेनदेन कर रहे थे। दीपक से 2 लाख नकद बरामद किए गए। शिकायत में यह भी बताया किया कि दीपक एम्स में आउट सोर्स के माध्यम से आयुष्मान योजना में कार्यरत है। प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed