{"_id":"6206b54ad8c6bf26c230e7e9","slug":"people-are-getting-blessings-due-to-development-premchand-rishikesh-news-drn403886591","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल में ऋषिकेश में हुए विकास के कारण मिल रहा जन आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 साल में ऋषिकेश में हुए विकास के कारण मिल रहा जन आशीर्वाद
विज्ञापन
02 श्यामपुर में आयोजित जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक का स्वागत करते भाज?
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि 15 साल में ऋषिकेश विधानसभा में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य के बल पर ही वह जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। अग्रवाल ने कहा है कि उन्होंने हमेशा विकास के साथ-साथ जनता के सुख दुख में सहभागी होकर एक आम कार्यकर्ता की तरह काम किया। उन्होंने विगत 15 वर्षों में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया है। इसी का परिणाम है कि आज ऋषिकेश की जनता पूर्ण रूप से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार है। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गुमानीवाला, विनोद बिहार, मुर्गी फार्म, खंडगांव, हिमालयन विद्यापीठ, लक्कड़घाट, चंद्रेश्वर नगर में घर-घर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान सुदेश कंडवाल, गणेश रावत, दिनेश पयाल, मानवेंद्र कंडारी, रवि शर्मा, गौतम राणा, अमित कुमार, सुरेश कंडियाल, अरविंद चौधरी, बिजेंद्र मोगा, वीरेंद्र रमोला, निर्मला उनियाल और ऊषा चौहान आदि उपस्थित थे।
हरिद्वार सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपा के ऋषिकेश से प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल के समर्थन में श्यामपुर में जनसभा की। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार ने देश प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा ऋषिकेश के प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल विगत 15 वर्षों से ऋषिकेश के विकास में तन मन से समर्पित हैं। उनकी बेदाग छवि है, इसी कारण वह जनता के लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को लूटने का काम किया है। ऋषिकेश की जनता कभी नहीं चाहेगी कि ऋषिकेश में गुंडाराज आए, इसलिए प्रेमचंद अग्रवाल को जिताना आवश्यक है। शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है, शहर और देहात क्षेत्र में बंचिंग केबल लगाई गई है। भाजपा इस चुनाव को भारी अंतर से जीतेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, पवन पांडे, कमला नेगी, भूपेंद्र रावत, रवि शर्मा, विमला नैथानी, नरेंद्र सिंह रावत, रमन रांगड़, रोहित, मधु पोखरियाल, नीलम चमोली आदि उपस्थित थे।
फोटो समाचार
--------
कांग्रेस सरकार ने एक परिवार को बढ़ाया : पांडे
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने चंद्रेश्वर नगर में किया जनसंपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने चंद्रेश्वर नगर में भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल के समर्थन में जनसभा की। पांडे ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा देश के साथ छलावा किया और केवल एक पार्टी में एक परिवार को बढ़ाने का कार्य किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु की राह पर अग्रसर है। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है, जिससे गरीब आदमी भी सम्मान के साथ अपना जीवनयापन कर रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की। गरीबों का कल्याण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। कहा कि जब ऋषिकेश से भारी मतों से प्रेमचंद अग्रवाल को विजयी बनाकर विधानसभा में भेजेंगे, तभी भाजपा मजबूत होगी। भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों के कल्याण के लिए कार्य किए हैं। इस अवसर पर संजय शास्त्री, जितेंद्र अग्रवाल, दिनेश सती, सरोज डिमरी, शंभू पासवान, तेज बहादुर यादव, कपिल गुप्ता, रामकृपाल गौतम, सतवीर तोमर, सुजीत यादव और चंद्रेश्वर यादव आदि उपस्थित थे।