फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pauri administration is not taking lessons from accidents

हादसों से सबक नहीं ले रहा पौड़ी प्रशासन

Mon, 22 Aug 2022 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pauri administration is not taking lessons from accidents
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशानुसार गंगा और उसकी सहायक नदी के सौ मीटर परिधि के अंदर किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक है। बावजूद इसके हेंवल घाटी क्षेत्र में रत्तापानी, घट्टूगाड़, बैरागढ़, मोहनचट्टी, बिजनी, नैल आदि जगहों पर धड़ल्ले से हेंवल नदी के तट पर कैंप संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

अगस्त 2014 दैवी आपदा के दौरान भी बैरागढ़, मोहन चट्टी और घट्टूूगाड़ क्षेत्र में हेंवल नदी तट पर संचालित कैंपों का नुकसान हुआ था। हेंवल नदी के रौद्र रूप धारण करने पर कई कैंप नदी के तेज बहाव में बह गए थे। शासन-प्रशासन की ओर से यहां रेस्क्यू अभियान चलाया गया था। लेकिन जैसे-जैसे यहां आपदा के जख्म भर रहे थे। वैसे ही बाहरी लोगों ने इन क्षेत्रों में दोबारा कैंपों का संचालन शुरू कर दिया। बीते 19 अगस्त को हुई अतिवृष्टि से बैरागढ़, घट्टूगाड़, मोहनचट्टी क्षेत्र में कई कैंप हेंवल नदी के तेज बहाव में बह गए। पर्यटकों के कई दोपहिया और चौपहिया वाहन नदी के तेज बहाव में बह गए। कैंपों में फंसे पर्यटकों को एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया है। हेंवल घाटी क्षेत्र में संचालित कैंपों पर पौड़ी प्रशासन की ओर से अभी तक रोक नहीं लग पाया है। इसका खामियाजा हर बरसात में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

हेंवलघाटी क्षेत्र में संचालित कैंपों का सत्यापन किया जाएगा। अभियान के दौरान अवैध संचालित रूप से संचालित कैंपों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रमोद कुमार, उपजिलाधिकारी यमकेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed