फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Passengers are troubled by the mess of pigeons at

Rishikesh News: कबूतरखाना बना योगनगरी रेलवे स्टेशन, गंदगी से यात्री परेशान

Wed, 31 Jan 2024 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Passengers are troubled by the mess of pigeons at
I
विज्ञापन

I

I
I

Iप्रवेश द्वार और प्लेटफार्म की छत पर रहता है कबूतरों के झुंड का जमावड़ा, फैलाते हैं गंदगी
I

Iस्टेशन पर आवाजाही करने वाले यात्रियों के कपड़ों में गिरती है गंदगीI



योगनगरी रेलवे स्टेशन पर कबूतरों की गंदगी से यात्री परेशान हैं। स्टेशन के प्लेटफार्म पर जाने वाले प्रवेश द्वार और प्लेटफार्म कर छत कबूतरों का ठिकाना बना है। यहां झुंड बनाकर कबूतर रहते हैं और गंदगी करते हैं। कई बार गंदगी यात्रियों के कपड़ों पर गिर जाती है। प्लेटफार्म पर जगह-जगह गंदगी होने से यात्रियों को आवाजाही में जूझना पड़ता है। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग कबूतरों से निपटने में नाकाम हो रहा है।



रेल विकास निगम लिमिटेड ने वीरभद्र रेलवे स्टेशन से नई रेल लाइन बनाने के बाद योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन बनाया था। 11 जनवरी 2021 से योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से दो ट्रेनों प्रयागराज और जम्मूतवी एक्सप्रेस के संचालन के साथ इसका उद्घाटन किया गया। रेलवे स्टेशन बनने के बाद से प्लेटफार्म से पहले प्रवेश द्वार और प्लेटफार्म की छत कबूतरों का ठिकाना बना है। सैकड़ों कबूतर स्टेशन परिसर में रहते हैं। दिनभर सफाई कर्मचारी प्लेटफार्म और प्रवेश द्वार पर गंदगी साफ करते रहते हैं। इसके बाद भी गंदगी से यात्री परेशान रहते हैं।
विज्ञापन






Iरेलवे के जीएम भी दे चुके हैं निर्देशI

कोरोनाकाल में 21 नवंबर 2020 को उत्तर रेलवे के तत्कालीन महाप्रबंधक ने रेलवे मुरादाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को योगनगरी ऋषिकेश में कबूतरों की गंदगी को रोकने के ठोस इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। लेकिन रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार और प्लेटफार्म की छत पर बैठे कबूतरों को हटाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

Iयोगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार और प्लेटफार्म की छत पर कबूतर बैठे रहते हैं। कबूतरों की गंदगी से यात्रियों को परेशानी होती है। कबूतरों को रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर आने से रोकने के लिए जल्द ठोस इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए मंडल मुख्यालय को पत्राचार किया गया है। -ज्ञानेंद्र सिंह परिहार, योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन प्रबंधकI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed