{"_id":"6af86ea8b5a772b592032916","slug":"newly-elected-office-bearers-of-the-vedic-brahmin-mahasabha-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-148859-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: वैदिक ब्राह्मण महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: वैदिक ब्राह्मण महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
Sat, 14 Nov 2026 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
- जगतगुरु कृष्णाचार्य महाराज ने कहा- ब्राह्मण समाज का पथ प्रदर्शक, वैदिक परंपराओं का संरक्षण जरूरी
ऋषिकेश। वैदिक ब्राह्मण महासभा ऋषिकेश के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को श्री भरत मंदिर के महंत अशोक प्रपन्न सभागार में आयोजित हुआ। समारोह में संतों, विद्वानों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ जगतगुरु कृष्णाचार्य महाराज, पूर्व प्राचार्य वेदाचार्य मायाराम रतूड़ी, सुरकंडा मंदिर के मुख्य पुजारी रमेश लेखवार और चुनाव संचालन समिति के संयोजक आचार्य ललित त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद चुनाव संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य आचार्य जितेंद्र भट्ट ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। आचार्य राकेश बहुगुणा ने अध्यक्ष, महेश चमोली और शिवस्वरूप नौटियाल ने उपाध्यक्ष, शिव प्रसाद सेमवाल ने महामंत्री, जगदीश जोशी ने उपमंत्री, हर्षमणि नौटियाल ने कोषाध्यक्ष, सुरेश चंद्र पंत ने प्रवक्ता और मुकेश थपलियाल ने प्रचार मंत्री पद की शपथ ली। वहीं केशव बहुगुणा ने संगठन मंत्री और देवेंद्र उनियाल ने सहसंगठन मंत्री का दायित्व संभाला। नवनिर्वाचित अध्यक्ष आचार्य राकेश बहुगुणा ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और मनोयोग से महासभा के कार्यों का निर्वहन करेंगे। समारोह में डॉ. जनार्दन कैरवान, महासभा के पूर्व अध्यक्ष गंगाराम व्यास, जगमोहन मिश्रा, प्रधानाचार्य डॉ. ओमप्रकाश पूर्वाल, कृष्ण प्रसाद उनियाल, सुरेंद्र दत्त भट्ट, नवीन भट्ट, डॉ. गिरीश पांडेय, आचार्य विकास कोठारी, शैलेंद्र मिश्रा, महंत रवि प्रपन्नाचार्य सहित बड़ी कई विद्वान एवं आचार्य उपस्थित रहे।