{"_id":"660c5fa410a5e5523700ca24","slug":"pargana-magistrate-gave-notice-to-villagers-rishikesh-news-c-5-1-drn1055-383477-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ग्रामीणों को पक्ष रखने के लिए परगना मजिस्ट्रेट ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ग्रामीणों को पक्ष रखने के लिए परगना मजिस्ट्रेट ने दिया नोटिस
विज्ञापन
गंगा भोगपुर तल्ला और मल्ला के 33 ग्रामीणों का लक्ष्मणझूला पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में चालान किया था। अब परगना मजिस्ट्रेट यमकेश्वर ने ग्रामीणों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। ग्रामीणों को परगना मजिस्ट्रेट न्यायालय में 5 अप्रैल को अपना पक्ष रखना होगा।
ग्रामीणों का कहना है कि राजाजी टाइगर रिजर्व बनने के बाद से उनके क्षेत्र में 41 साल से विकास ठप है। विकास कार्यों को शुरू करवाने के लिए लगातार आंदोलन करते आ रहे हैं। फरवरी में ग्रामीणों ने राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की सीमा से गंगा भोगपुर तल्ला और मल्ला गांव को बाहर करने, गांव में बाढ़ सुरक्षा के लिए तटबंध का निर्माण करने, बीन नदी मोटर पुल का निर्माण करने की आदि की मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। विकास नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया था।
आंदोलन के दौरान लक्ष्मणझूला पुलिस ने करीब 33 लोगों को चिह्नित कर शांति भंग के आरोप में चालान किया था। अब परगना मजिस्ट्रेट सीएस चौहान ने ग्रामीणों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। सभी को पांच अप्रैल को यमकेश्वर स्थित तहसील न्यायालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।