फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Streetlights on the Bhaniyawala flyover are on in broad

Rishikesh News: दिनदहाड़े जल रहीं भानियावाला फ्लाईओवर की स्ट्रीट लाइटें

Wed, 09 Sep 2026 01:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 09 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Streetlights on the Bhaniyawala flyover are on in broad
देहरादून-हरिद्वार फोरलेन मार्ग पर भानियावाला से लच्छीवाला के बीच बने करीब एक किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर पर दिन के समय स्ट्रीट लाइटें जलने से बिजली की भारी बर्बादी हो रही है। एक ओर ऊर्जा निगम आम जनता को बिजली बचाने और लोड बढ़ने पर कटौती की नसीहत देता है, वहीं हाईवे पर दिन के उजाले में दर्जनों लाइटों का जलना विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। दिन भर लाइटें जलने से अकारण ही कई यूनिट बिजली की खपत हो रही है।
विज्ञापन

दिन में बिजली की इस फिजूलखर्ची के ठीक विपरीत, नुन्नावाला सहित हाईवे के कई अन्य हिस्से ऐसे हैं, जहां रात के समय भी स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण गहरा अंधेरा पसरा रहता है। स्थानीय सभासद ईश्वर रौथाण ने दिन में लाइटें जलने को घोर लापरवाही बताते हुए संबंधित अधिकारियों से इस फिजूलखर्ची पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


फ्लाईओवर की लाइटों के लिए अलग से मीटर लगे हुए हैं, जिसका बिजली बिल एनएचएआई की ओर से जमा किया जाता है। दिन में लाइटें क्यों जल रही हैं, इस संबंध में एनएचएआई के अधिकारी ही स्पष्ट जानकारी दे पाएंगे। - गिरिराज सैनी, एसडीओ, ऊर्जा निगम (डोईवाला)
विज्ञापन
विज्ञापन

भानियावाला फ्लाईओवर पर लगी लाइटों की मरम्मत का काम चल रहा था। चेकिंग के उद्देश्य से लाइटों को दिन में जलाया गया था, जिसके बाद उन्हें बंद कर दिया गया। वहीं, नुन्नावाला में भी खराब पड़ी लाइटों को ठीक करवा दिया गया है। - रोहित पंवार, प्रोजेक्ट इंजीनियर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed