फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Parents jammed the road for five hours in Gandakhal

गैंडखाल में अभिभावकों ने पांच घंटे जाम की रोड

Tue, 12 Jan 2021 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Parents jammed the road for five hours in Gandakhal
पौड़ी जिले के गैंडखाल में इंटर कॉलेज के बाहर रोड पर जाम लगाते स्थानीय लोग और छात्र। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। अटल आदर्श विद्यालय की सूची से यमकेश्वर ब्लॉक के राइंका गैंडखाल (पौड़ी गढ़वाल) का नाम बाहर होने के बाद गुस्साए अभिभावकों ने स्कूली छात्रों के साथ राइंका के गेट पर धरना देकर सड़क जाम की। इस दौरान करीब पांच घंटे तक सिलोगी से ऋषिकेश के बीच वाहनों का आवागमन ठप रहा। स्थानीय जनता ने स्थानीय विधायक का विरोध करने और विरोध स्वरूप विधान सभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

आठ जनवरी 2021 शासन की ओर से अटल आदर्श विद्यालय की जो सूची जारी की गई थी, उसमें राइंका गैंडखाल का नाम गायब था। इसके विरोध में सोमवार को स्थानीय निवासियों स्कूली छात्रों के साथ राइंका गैंडखाल के गेट के बाहर सिलोगी ऋषिकेश मोटरमार्ग पर चक्काजाम किया। इस दौरान ऋषिकेश से कोटद्वार जाने वाली बस और देवीखेत से ऋषिकेश आने वाली बस और अलग-अलग गांवों से ऋषिकेश आने वाली टैक्सियों को भी रोककर रखा। इस दौरान गैंडखाल, नौडखाल, धारीखाल और देवीखाल में विरोध स्वरूप दुकानें बंद रही। अटल आदर्श विद्यालय संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि राइंका गैंडखाल को सूची से बाहर करना क्षेत्र के लोगों के साथ धोखा हुआ है। यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी का विरोध जारी रहेगा। स्थानीय लोग विधानसभा चुनाव 2022 का भी बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

रोड पर जाम लगाने वालों में पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, ग्राम प्रधान नांद महिपाल सिंह चौहान, क्षेपंस ढासी पार्वती देवी, ग्राम प्रधान गैंड मनोज गौड़, जिपंस क्रांति कपरुवाण, डीएस गुसाईं छात्र और अभिभावक उपस्थित थे। इस ज्ञापन में प्रदीप रावत, शीशपाल नेगी, विनोद कुमार, रविंद्र सिंह, अनूप सिंह चौहान, राजेंद्र नेगी के हस्ताक्षर हैं। राइका गैंडखाल के अभिभावक संघ के अध्यक्ष चंदर सिंह चौहान ने कहा कि यह क्षेत्र की जनता के साथ छलावा हुआ है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार चक्का जाम करने के साथ ही जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed