फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pandit Deendayal remembered on death anniversary

पंडित उपाध्याय की आर्दशवादी सोच सदैव रहेगी प्रेरणास्रोत

Fri, 12 Feb 2021 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Pandit Deendayal remembered on death anniversary
भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष की पुण्यतिथि मनाते भाजपाई। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाकर उन्हें याद किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं नगर निगम स्थित पंडित दीनदयाल पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
विज्ञापन

आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मेयर अनिता ममगाई ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन संघर्षमय रहा। लाख कठिनाई आई, लेकिन उनका सामना करते हुए वे आगे बढ़ते रहे और इसी अनुक्रम में भाजपा को ऊंचाइयों पर लाकर स्थापित किया। मेयर ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

जिला मंत्री पंकज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुरेंद्र मोगा, विनोद शर्मा, चेतन शर्मा, कमलेश जैन, कमला गुनसोला, अनीता रैना, अनीता प्रधान, बिजेंद्र मोगा, विजय बडोनी, राजेश दिवाकर, रोमा सेहगल, प्रदीप दुबे, अख्तर साबरी, रामकुमार गुप्ता, अजय कालड़ा, हितेंद्र पंवार, संजय पंवार, राजपाल ठाकुर, विवेक गोस्वामी, पवन शर्मा, हैप्पी सेमवाल, मनीष मिश्रा, गौरव कैंथोला, राजेश गौत्तम, मदन कोठारी, रणवीर सिंह, अनिकेत गुप्ता, राकेश पाल, अक्षय खैरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पं. दीनदयाल का भावपूर्ण स्मण
ऋषिकेश। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने बैराज स्थित अपने कैंप कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जन संघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जीवन पर्यंत राष्ट्रीय चिंतन को महत्व दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने जीवन की शुरुआत करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत को एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र रावत, प्रशांत चमोली, राम बहादुर क्षेत्री, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर पैन्यूली आदि मौजूद रहे।

भाजपा ऋषिकेश मंडल ने भी किया स्मरण
ऋषिकेश। भाजपा ऋषिकेश मंडल के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष की पुण्यतिथि मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने पंडित के जीवनी पर चर्चा की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, कृष्ण कुमार सिंघल, जितेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed