{"_id":"57718b0c4f1c1b5f1879b764","slug":"operations-will-be-closed-from-july-rafts","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से बंद होगा राफ्ट संचालन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई से बंद होगा राफ्ट संचालन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Tue, 28 Jun 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
राफ्टिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप साहसिक खेल राफ्टिंग के शौकीन हैं तो तीन दिन के अंदर अपने शौक को पूरा कर लें। 30 जून के बाद गंगा नदी में राफ्ट संचालन बंद हो जाएगा। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण पर्यटन विभाग ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग के डिप्टी डारेक्टर आरसी भारद्वाज ने बताया कि इन दिनों लगातार गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से राफ्टिंग कर रहे पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए 30 जून के बाद गंगा नदी में राफ्टों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। पर्यटन विभाग के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दो महीने बाद एक सितंबर को फिर से नदी के जलस्तर को देखते हुए राफ्टिंग का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
गंगा नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव
पहाडों पर हो रही लगातार बारिश के चलते गंगा नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को गंगा नदी वार्निंग लेवल 339.50 मीटर से 338.12 मीटर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग कर्मचारी केवी क्षेत्री के अनुसार दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 338.12 मीटर, दो बजे 338.22 मीटर और शाम चार से छह बजे 338.12 मीटर आंका गया।
विज्ञापन