फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   On the sixth day of the indefinite strike organized by the

Rishikesh News: इंटीग्रेटेड टाउनशिप के विरोध में फूंका मंत्री का पुतला

Sun, 13 Aug 2023 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
On the sixth day of the indefinite strike organized by the
इंटीग्रेटेड सिटी के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का धरना छठवें दिन जारी
विज्ञापन

महिलाओं के साथ किसानों ने शहर में निकाला जुलूस

इंटीग्रेटेड सिटी के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आयोजित अनिश्चितकालीन धरने के छठवें दिन किसानों ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। किसानों ने शहरी विकास मंत्री का पुतला जलाकर आक्रोश जताया। प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।


शनिवार को दोपहर में मोर्चा की ओर से नगर में विरोध-प्रदर्शन कर जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर चौक पहुंचा और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका। किसान नेता उमेद वोरा, मोहित उनियाल और पूर्व प्रधान इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सरकार गोलमोल बयानबाजी कर रही है। जिससे किसानों में रोष बना है। पूनम सादाल और आशा देवी आदि ने कहा कि किसानों के संघर्ष में महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगी। प्रदर्शन करने वालों में मनजीत कौर, निर्मला देवी, परमजीत कौर, कमला थापा, संतोष देवी, रश्मि देवी, बाला देवी, फूलदेई, गुरमीत कौर, अंजू देवी, रामकली, सरजीत सिंह, शुभम कांबोज, करतार नेगी, संजय खत्री आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed