फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   notice of state government

हाईकोर्ट का राज्य सरकार को नोटिस

Tue, 29 Dec 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Tue, 29 Dec 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
notice of state government

नैनीताल हाई कोर्ट ने गंगा के प्रतिबंधित दायरे में कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा अनाधिकृत तरीके से दुकानों के निर्माण के मामले में जनहित याचिका के आधार पर राज्य सरकार, जिला प्रशासन समेत संबंधित विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने जवाब दाखिल करने के लिए फरवरी तक का समय दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बैराज मार्ग स्थित ऋषिकेश कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से करीब छह महीने पहले 21 दुकानों का निर्माण कराया गया था। निर्माण स्थल गंगा के दो सौ मीटर के प्रतिबंधित दायरे में आता है। जिसमें उच्च न्यायालय ने किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगाई हुई है।
विज्ञापन


इस मामले में पूर्व में ऋषिकेश के जन सरोकार मोर्चा संगठन की ओर से आंदोलन भी किया जा चुका है। मोर्चा के आंदोलन के बाद हरिद्वार विकास प्राधिकरण ने कृषि मंडी समिति को निर्माण कार्य रोकने के लिए नोटिस जारी किया गया था। लेकिन, प्राधिकरण ने इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा के प्रतिबंधित दायरे में सरकारी निर्माण के विरोध में जन सरोकार मोर्चा के संयोजक रामकृपाल गौतम ने बीते 17 दिसंबर को उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी। याचिका की सुनवाई करते हुए बीते 21 दिसंबर को न्यायालय की दो सदस्यीय खंडपीठ ने राज्य सरकार, प्रमुख सचिव कृषि, जिलाधिकारी देहरादून, सचिव हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण, एसडीएम ऋषिकेश और अध्यक्ष-सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामले में इन लोगों से फरवरी तक जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed