फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   no pension and pf of retired employ

पीएफ और पेंशन का नहीं हुआ भुगतान

Thu, 17 Mar 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Thu, 17 Mar 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
no pension and pf of retired employ
चंद्रबल्लभ - फोटो : amar ujala

स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ प्राकृतिक योग चिकित्सा केंद्र में बीते माह 14 फरवरी से ट्रस्ट के खिलाफ धरने पर बैठे चिकित्सा केंद्र के सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन ने राष्ट्रपति को पंजीकृत डाक से ज्ञापन भेजा है और जल्द ही समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


ग्राम बगोली, पाटीसैंण, पौड़ी गढ़वाल निवासी चंद्रबल्लभ चतुर्वेदी ने ज्ञापन पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि सात मई 1973 को उन्हें स्वामी शुकदेवानंद चैरिटेबल ट्रस्ट में बतौर लैब टेक्नीशियन नियुक्ति दी गई थी। 10 अप्रैल 2004 में ट्रस्ट रामगुलाम कन्हैयालाल चैरिटेबल ट्रस्ट बनारस द्वारा संचालित होने लगा। इस दौरान चिकित्सा केंद्र में काम कर रहे करीब 18 कर्मियों का वाराणसी ट्रस्ट की ओर से इकरारनामा हुआ।
विज्ञापन


इसमें ट्रस्टी अशोक कुमार गुप्ता ने अधिनियम 1952 के तत सभी कर्मचारियों को इंप्लाइज प्रोविडेंट फंड और पेंशन देने की बात कही। उन्होंने बताया कि तीस अप्रैल 2010 को चिकित्सा से उनका सेवाकाल समाप्त हो चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें ट्रस्ट द्वारा बकाया वेतन, पीएफ, पेंशन और ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं हुआ है। इस बारे में उन्होंने कई बार ट्रस्ट को अवगत कराया है, लेकिन उनकी समस्या सुनने को कोई तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते न चाहते हुए उन्हें अपने हक के लिए चिकित्सा केंद्र के बाहर ट्रस्ट के खिलाफ धरना देना पड़ रहा है। बुढ़ापे में किसी का सहारा न बनूं, इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति से जल्द समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed