फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   no facilities in playground

असामाजिक तत्वों का अड्डा बना खेल मैदान

Thu, 19 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Thu, 19 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
no facilities in playground
खेल का मैदान - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार खेलों को प्रोत्साहन के नाम पर भले ही लाखों करोड़ों खर्च करने का दावा करती हो, लेकिन धरातल पर ये दावे हवाई साबित होते है। इसका अंदाजा रायवाला का खस्ताहाल खेल मैदान देखकर लगाया जा सकता है। लगातार निजी और सरकारी कार्यक्रमों के होने से मैदान में बड़े बड़े गड्ढे बन गए है। बाउंड्रीवाल न होने से असामाजिक तत्वों और शराबियों का यहां पूरे दिन जमावड़ा लगा रहता है।

विज्ञापन


खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग जल्द से जल्द इसकी बाउंड्रीवाल कराकर जीर्णोद्धार कराए। ताकि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिल सके। रायवाला मुख्य बाजार स्थित प्रतीतनगर ग्रामसभा में हाईवे किनारे खेल का मैदान है। पंद्रह वर्ष पूर्व इसका स्वामित्व अधिकार ग्राम सभा ने खेल  प्रतिभाओं को उभारने के लिए युवा कल्याण विभाग को सौंप दिया था।
विज्ञापन


लेकिन विभाग ने अब तक इस मैदान और खिलाड़ियों की सुध नहीं ली। विभागीय लापरवाही के कारण यह मैदान अब महज निजी और सार्वजनिक कार्यक्रमों का स्थान और शराबियों, जुआरियों का अड्डा बनकर रह गया है। लगातार आयोजन होने के कारण खिलाड़ियों की प्रैक्टिस प्रभावित होती है। कई बार शराबियों और असामाजिक तत्वों से भी खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शासन से मैदान को मिनी स्टेडियम बनाने को करीब चालीस लाख का बजट पारित किया गया, लेकिन व्यापारियों के विरोध के बाद बजट को वापस लेकर अन्य तहसील में भेज दिया गया।

खुले पड़े मैदान में बिना किसी रोक टोक के प्रत्येक माह कोई न कोई आयोजन होते रहते है जिसके चलते खेल मैदान हमें नियमित प्रेक्टिस के लिए नहीं मिल पाता  है। - वासू खिलाड़ी, प्रतीतनगर

खस्ताहाल मैदान के चलते हमें खेलने के लिए अन्य गांवों में जाना पड़ता है। - अंकुर खिलाड़ी प्रतीतनगर

खेल मैदान में अवैध रूप से शराबियों के बैठने और अन्य असामाजिक गतिविधियों के चलते मैदान में गंदगी आदि कई प्रकार से परेशानियों से जूूझना पड़ रहा है। - त्रिलोक खिलाड़ी रायवाला

जनप्रतिनिधियों और विभाग की लापरवाही के कारण मैदान खस्ताहाल हो चुका है। जनप्रतिनिधियों को खेल  मैदान के विकास आदि कार्य के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। - आकाश खिलाड़ी रायवाला

युवा कल्याण विभाग डोईवाला में ब्लॉक अधिकारी के तौर पर मैने कुछ माह पूर्व ही चार्ज लिया है। रायवाला खेल  मैदान की चाहर दीवारी के लिए पूर्व में बजट स्वीकृत किया गया था किंतु विवाद के कारण बजट को अन्य ब्लाक में भेज दिया गया।


ग्रामीणों  द्वारा तहसील दिवस में भी खेल मैदान निर्माण को लेकर मांग उठाई  गई है। जानकारी जुटाई जाएगी और खिलाड़ियों को हो रही परेशानी का समाधान कराया जाएगा। - विनिता नौटियाल ब्लॉक अधिकारी युवा कल्याण विभाग, डोईवाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed