ऋषिकेश। भारत बंद का बाजारों में असर नहीं दिखा। बाजार में ऑटो विक्रम चलते रहे। लेकिन ग्राहक गायब दिखे। वहीं रोडवेज बस अड्डे पर भी यात्री ना के बराबर थे। दोपहर दो बजे बाद दिल्ली रूट पर बस भेजी गई। प्राइवेट बसें पर्वतीय क्षेत्रों में खाली गई।
सुबह आईएसबीटी स्थित रोडवेज बस अड्डे में सन्नाटा पसरा था, रोडवेज की ओर से एक देहरादून और एक बस हरिद्वार रुट पर भेजी गई। लेकिन इन बसों में यात्री नाम मात्र के थे। वहीं यात्री न मिलने से पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाली रोडवेज, जीएमओयू और टीजीएमओ की बसें दो तीन सवारी लेकर ही रवाना हुई। वहीं बाजार में भी सुबह दस बजे बाजार में कम दुकानें खुली थी। 11 बजे के बाद लगभग सारी दुकानें खुल गई। लेकिन बाजार में खरीददारी करने वाले ग्राहक नदारद थे। वहीं आईडीपीएल, बापू्ग्राम, गीतानगर, श्यामपुर में दोपहर एक बजे के बाद ही दुकानें खुली। ऑटो विक्रम अन्य दिनों की तरह चलते रहे, इनमें सवारी भी नाममात्र की थी। वहीं रोडवेज की ओर से भी दिल्ली रूट पर दोपहर दो बजे के बाद दो बसें भेजी गई। इन बसों में दिल्ली जाने वाले सवारियों का रुड़की तक का टिकट बनाया गया। दोपहर तीन बजे के बाद देहरादून हरिद्वार मार्ग पर फिर बसों को भेजा गया।

भारत बंद के बाद आईएसबीटी परिसर में इस तरह पसरा रहा सन्नाटा ।- फोटो : RISHIKESH