फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   No clue found of Tehri woman

टिहरी की महिला का नहीं मिला कोई सुराग

Sun, 15 Aug 2021 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
No clue found of Tehri woman
गंगा में रेस्क्यू करते आपदा राहत दल के जवान। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। कोतवाली अंतर्गत त्रिवेणीघाट के समीप नावघाट से गायब हुई महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। कोतवाली पुलिस महिला की छानबीन में जुटी हुई है। आपदा राहत दल की टीम महिला की छानबीन में गंगा नदी में रेस्क्यू अभियान चला रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 12 अगस्त को नावघाट के समीप पुलिस को संदिग्धावस्था में एक बैग मिला था। बैग की तलाशी लेने पर बैग में मंजू पंवार (25) पत्नी दीपक पंवार गांव बगर, पोस्ट मालगांव बडियार, पट्टी हिंदाव, थाना घनसाली, टिहरी गढ़वाल के दस्तावेज और एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें महिला ने गृहक्लेश का जिक्र किया हुआ था। पुलिस को आंशका हुई कि कहीं महिला ने गंगा में छलांग न लगा दी हो। उधर बीते 12 अगस्त को आईडीपीएल चौकी अंतर्गत गंगा में मिले छह वर्षीय मासूम के शव की भी शिनाख्त नहीं हुई है। शिनाख्त के लिए मासूम के शव को एम्स में रखा हुआ है। आईडीपीएल पुलिस डइस ओर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मुंबई के पर्यटकों नहीं चला पता
ऋषिकेश। तपोवन में गंगा में डूबे मुंबई के दो पर्यटकों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। एसडीआरएफ के जवान रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं। बीते चार अगस्त को मुंबई से पांच दोस्त योगनगरी घूमने आए थे। तपोवन क्षेत्र में गंगा में नहाने के दौरान मेलरॉय डांटे, अपूर्वा केलकर और मधुश्री खुरसांगे गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए थे। बीते छह अगस्त को एसडीआरएफ की टीम ने देररात गौहरीमाफी रायवाला में मधुश्री खुरसांगे का शव बरामद कर दिया था। उसके बाद से अभी तक अपूर्वा और मेलरॉय डांटे का कोई सुराग नहीं मिला है। उधर दूसरी ओर बीते आठ अगस्त रविवार को बैराज में गंगा में डूबे मनीष रस्तोगी (42) निवासी गली नंबर एक, अंबे डेरी गुमानीवाली ऋषिकेश का भी अभी तक कुछ पता नहीं चला है। एसडीआरएफ के एसआई कविंद्र सजवाण ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम संभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed