फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Nepalese farm flyover started sinking

धंसने लगा नेपाली फार्म फ्लाओवर, रोज हो रही लीपापोती

Tue, 03 Aug 2021 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Nepalese farm flyover started sinking
नेपाली फार्म फ्लाईओवर में गड्ढ़े होने के बाद लगाए गए टल्ले। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। नेपाली फार्म फ्लाईओवर का एक बड़ा हिस्सा धंसने लगा है। बारिश के बाद मिट्टी के धंसने से फ्लाईओवर पर कई गड्ढे हो गए हैं। कार्यदायी संस्था गड्ढों को कंक्रीट से भरकर लीपापोती करने में जुटी है।
विज्ञापन

मानसून ने नेपाली फार्म फ्लाईओवर के कार्यों की पोल खोल दी है। बारिश के बाद फ्लाइओवर के एक बड़े हिस्से पर मिट्टी धंसने से गड्ढे हो गए हैं। कार्यदायी संस्था गड्ढों को कंक्रीट से भरकर डामरीकरण करा रही है। कंक्रीट भरने के बाद भी मिट्टी धंसने का सिलसिला जारी। फ्लाइओवर की सड़क पर कई जगह दरार भी साफ देखी जा सकती है। हाल में ही पानी की निकासी के लिए प्रभावित हिस्से के पास कई वॉटर पास होल भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

---
फ्लाइओवर की गुणवत्ता ठीक है। फ्लाइओवर में पानी घुसने के चलते मिट्टी बैठ गई थी। फ्लाइओवर मरम्मत का कार्य कर दिया गया है। बारिश के दौरान इस तरह के नुकसान सामान्य बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विभव मित्तल, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed