{"_id":"6aad30c95d38f949250febb5","slug":"neer-waterfall-open-to-tourists-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-146561-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नीर वाॅटर फॉल पर्यटकों के लिए खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नीर वाॅटर फॉल पर्यटकों के लिए खुला
Fri, 18 Sep 2026 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
- मॉनसून शुरू होने के कारण 01 जुलाई से बंद था वॉटर फॉल
नीर वाॅटर फॉल पर्यटकों के लिए खुला
ऋषिकेश। नीर वॉटरफॉल पयर्टकों के लिए खोल दिया गया है। इस वॉटर फाॅल के खुलने की सूचना के बाद अब पर्यटक यहां पहुंचने लगे हैं। वहीं, इको विकास समिति की ओर से वॉटर फॉल के आसपास सभी सुविधाएं दुरुस्त कर दी गईं हैं।
नीर झरना इको विकास समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत ने बताया कि नीर वाॅटरफाॅल को खोलने के लिए वन विभाग से अनुमति मिल गई है। बताया बरसात शुरु होने पर नीर वॉटर फाॅल को 01 जुलाई से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। अब विभागीय अनुमति के मिलने के बाद वॉटर फॉल खोल दिया गया है। वॉटर फॉल के आसपास स्वच्छ पेयजल, शौचालय और चेंज रूम की व्यवस्था की गई है। वॉटर फॉल के पास इको समिति के स्वयं सेवकों के ड्यूटी भी लगा दी गई है। उन्होंने इको समिति के स्वयंसेवकों से सभी पर्यटकों के साथ अतिथि देवो भव की तर्ज पर अच्छा व्यवहार करने की अपील की है। वहीं शिवपुरी रेंजर महेश प्रसाद सेमवाल ने बताया कि नीर झरना इको विकास समिति को नीर वॉटर फॉल खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आने वाले दिनों में पर्यटकों की भीड़ बढ़ेगी।