{"_id":"6ac7a36395f019f5f20a465b","slug":"municipal-board-meeting-approves-16-proposals-development-works-set-to-gain-momentum-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-147421-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नगर पालिका की बोर्ड बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास कार्यों को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नगर पालिका की बोर्ड बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास कार्यों को मिलेगी गति
Thu, 08 Oct 2026 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
- नगर पालिका बोर्ड बैठक में 16 विकास कार्यों को मंजूरी, आय-व्यय और पुनरीक्षित बजट भी स्वीकृत
- सभासदों ने वार्डों की समस्याएं उठाईं, सफाई व्यवस्था, संपर्क मार्ग और शहीद स्मारक के प्रस्तावों पर हुई चर्चा
- कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था सुधारने पर जोर
संपर्क मार्गों के पुनर्निर्माण का मुद्दा उठा
डोईवाला। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में आय-व्यय और पुनरीक्षित बजट सहित 16 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। बृहस्पतिवार को हुई बोर्ड बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को सदन के समक्ष रखा। विचार-विमर्श के बाद समस्याओं के निदान और विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई।
बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और अधिशासी अधिकारी एमएल शाह के संचालन में आयोजित बैठक में सभासदों ने विकास के मुद्दे जोर-शोर से उठाए। त्रिघराट सभासद गौरव मल्होत्रा ने शहीदों के नाम पर शहीद द्वार और स्मारक के पुराने प्रस्तावों को जल्द अमल में लाने के लिए तख्तियां दिखाकर मांग रखी। विस्थापित अठूरवाला के सभासद संदीप नेगी ने क्षेत्र में कूड़ा उठान की व्यवस्था को सुधारने, सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और सफाईकर्मियों और ठेका कर्मचारियों के हितलाभ देने का मुद्दा उठाया। नियामवाला तेलीवाला के सभासद रियासत अली मोंटी ने संपर्क मार्गों के पुनर्निमाण की मांग की। बस्ती के सभासद अमित कुमार ने बताया कि दशहरा मेले ग्रांउड के विकास में नगर पालिका की धनराशि व्यय होने के बावजूद दशहरा के दिन प्राईवेट दुकानें लगाकर शुल्क वसूला जा रहा है जबकि यह शुल्क नगर पालिका को लेना चाहिए। राजीवनगर सभासद बबीता देवी ने मार्ग निर्माण के मुद्दे उठाए। नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि सामूहिक सहयोग से विकास कार्यो को गति दी जा रही है। बैठक में सभासद सुनीता सैनी, ईश्वर रौथाण, सुशीला सैनी,प्रदीप नेगी, मनीष धीमान, सुंदर लोधी, रविन्द्र बेलवाल, सरिता जोशी, सोनू गोयल आदि मौजूद रहे।
--
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
डोईवाला। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में स्वच्छता वाहनों के अनुबंध विस्तार, पालिका कैफेटेरिया की नीलामी के प्रीमियम में संशोधन, नगर में हाईमास्ट और सेमीहाइमास्ट लाइट, भवनों, दुकानों, सड़कों और नालियों का जीआईएस सर्वे कराने के प्रस्तवा मंजूर किए गए।इसके अलावा कूड़ा कलेक्शन के सात नए कूड़ा वाहन खरीदने, पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट और कार्यालय फर्नीचर के अलावा खादी और कपडे़ बैग वितरित करने की मंजूरी मिली।
विज्ञापन
--
डोईवाला-भानियावाला में बनेंगे पार्क
डोईवाला। डोईवाला और भानियावाला क्षेत्र में स्थल चयन कर पार्को का निर्माण कराने, कार्यालय के लिए जनरेटर, वार्ड संख्या दो मिनी ट्यूबवेल के लिए जल संस्थान को 27.90 लाख देने की मंजूरी मिली। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शहर के लोग पार्क की मांग उठा रहे है। इसी को देखते हुए पार्क निर्माण की योजना तैयार की गई है। जल्द स्थान चयन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।