Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mobile network issues in Panchur village, Yamkeshwar

Rishikesh News: यमकेश्वर के पंचूर गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या

Wed, 25 Nov 2026 05:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Mobile network issues in Panchur village, Yamkeshwar
यमकेश्वर। यमकेश्वर तहसील के ग्राम पंचूर व उसके आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। इसको लेकर जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया ने दूरसंचार विभाग को पत्र लिखा है। डीएम ने उप महानिदेशक दूरसंचार को पत्र भेजकर यमकेश्वर पंचूर सहित क्षेत्र में नेटवर्क सिग्नल सुदृढ़ बनाने की व्यवस्था की मांग की है। ग्राम पंचूर व उसके आसपास के क्षेत्रों में बीएसएनएल या अन्य नेटवर्क कंपनियों के सिग्नल न्यून होने के कारण स्थानीय निवासियों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, आपदा के समय त्वरित संपर्क करने व अन्य विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में कहा गया है कि उक्त क्षेत्र में नेटवर्क सिग्नल न्यून होने के कारण ग्राम पंचूर में वीवीआईपी आगमन के दौरान विभिन्न स्तरों पर आपसी समन्वय बनाए जाने में भारी कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने तहसील यमकेश्वर के ग्राम पंचूर व उसके आसपास के क्षेत्रों में 28 नवंबर तक नेटवर्क सिग्नल सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed