फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mobil oil spread on the road, one and a half dozen people injured

सड़क पर फैला मोबिल ऑयल, डेढ़ दर्जन लोग चोटिल

Thu, 13 Feb 2020 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mobil oil spread on the road, one and a half dozen people injured
लक्ष्मण झूला मार्ग पर बिखरा मोबिल ऑयल। - फोटो : RISHIKESH
लक्ष्मणझूला मार्ग पर बुधवार सुबह एक ट्रक डिवाइडर से टकराया गया। इससे ट्रक का मोबिल ऑयल सड़क पर बहता रहा। इस मोबिल ऑयल की चपेट में आने से करीब डेढ़ दर्जन दोपहिया वाहन सवार फिसल कर चोटिल हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी संजय सिंह के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे देहरादून मार्ग से एक तेज रफ्तार ट्रक आया। ट्रक चालक ने बिना ब्रेक लगाए देहरादून तिराहे से वाहन को चंद्रभागा पुल की ओर मोड़ा। इस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। इससे ट्रक के टैंक में छेद हो गया और ट्रक का मोबिल ऑयल सड़क पर बहता रहा। ट्रक चालक पकड़े जाने के भय से ट्रक को लेकर चंद्रभागा की ओर चलता बना। वहीं, सुबह के वक्त इस मार्ग से डेढ़ दर्जन दोपहिया वाहन सवार गुजरे, जो सड़क पर बिखरे मोबिल ऑयल की चपेट में आकर गिर पड़े। इससे उन्हें चोटें आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed