फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Minister for Higher Education and the President

उच्च शिक्षामंत्री और विस अध्यक्ष ने पुस्ताकालय भवन का लोकार्पण किया

Tue, 20 Oct 2020 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Minister for Higher Education and the President
1राजकीय महाविद्यालय में पुस्तकालय भवन का लोकार्पण करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और उच्च शिक - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही स्मार्ट क्लास रूप का भी शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश महाविद्यालय के श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कैंपस के रूप में स्थापित होने से इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कॉलेज के ऑटोनोमस होने से सीमित सीटें होने के कारण स्थानीय छात्रों को लाभ नहीं मिल पाता था। महाविद्यालय में पुस्तकालय के स्थापित होने से छात्र छात्राओं को शोध कार्य करने में आसानी होगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों को वाईफाई कनेक्टिविटी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आठ नंवबर को प्रदेश के 105 महाविद्यालयों में 4जी कनेक्टीविटी का मुख्यमंत्री की ओर से शुभारंभ किया जाएगा। हर महाविद्यालय में ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। कहा कि महाविद्यालयों में ई-ग्रंथालय की स्थापना की जा रही है, जिसमें 20 लाख पुस्तकें ऑनलाइन पढ़ी जा सकेंगी। प्रदेश के कॉलेज पुस्तकों की पर्याप्त व्यवस्था है। एक छात्र को छह-छह पुस्तकें मिल सकती हैं। महाविद्यालय में 218.22 लाख रुपये की लागत से पुस्तकालय भवन निर्मित किया गया है। महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से केंद्र पोषित योजना के राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान फेस 2 के अंतर्गत भूतल में निर्मित दो स्मार्ट कक्षों का निर्माण किया जाना है। जिनकी लागत 135.35 लाख है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि छात्र-छात्राओं के सुविधा के लिए शत-प्रतिशत फर्नीचर, प्रोफेसर सभी व्यवस्थाओं से महाविद्यालयों को सुसज्जित किया जा रहा है। उन्होंने कॉलेज में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर स्थापित करने के लिए 40 करोड़ देने की घोषणा भी की। इस दौरान पर डॉ. सत्येंद्र कुमार और विद्यालय की एक अन्य पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दयाधर दीक्षित ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी, पूर्व निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. एनपी माहेश्वरी, पूनम पाठक, डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान पोखरियाल, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुधा भारद्वाज, दिनेश सती, भास्कर बिजल्वाण, अंजू भट्ट, बीएल गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, पार्षद शिव कुमार गौतम, विकास तेवतिया, संजीव पाल, प्रदीप कोहली, सुमित पंवार, विकास शर्मा, नितिन सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed