{"_id":"64d7d0064f667bfbe502a929","slug":"members-of-the-sewaveer-wing-of-all-india-institute-of-rishikesh-news-c-5-1-drn1033-222089-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रक्तदान कर मरीजों की जान बचाने आगे आ रहे सेवावीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रक्तदान कर मरीजों की जान बचाने आगे आ रहे सेवावीर
विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स में गठित सेवावीर विंग के सदस्य मरीजों और तीमारदारों की करते हैं मदद
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स के सेवावीर विंग के सदस्य अब मरीजों के लिए रक्तदान कर उनकी जान बचा रहे हैं। विंग का गठन अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों की सहायता के लिए किया गया है। टीम के सदस्य मरीजों और उनके तीमारदारों को अस्पताल से संबंधित जानकारियां, बुजुर्ग और दिव्यांगों को पंजीकरण से लेकर ओपीडी परीक्षण, जांचें आदि करवाने में मदद करते हैं।
ग्राम पिंलग, चमोली गढ़वाल निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने मरीज के उपचार के लिए एम्स आए हैं। मरीज मेडिसिन आईसीयू में भर्ती है। मरीज को एक यूनिट ब्लड की जरूरत थी। ऋषिकेश और आसपास कोई परिचित नहीं होने से डोनर नहीं मिला। मरीज की जान बचाने के लिए सेवावीर विंग से संपर्क किया। विंग के सदस्य विनय पाल ने एक यूनिट ब्लड देकर मरीज की जान बचाई।
विज्ञापन
क्या हैं सेवावीर
एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह की पहल पर सेवावीर विंग का गठन किया गया है। सेवावीरों की तैनाती अस्पताल बिल्डिंग में एम्स कैंटीन के समीप और बिल्डिंग के विभिन्न फ्लोर पर ओपीडी, आईपीडी क्षेत्र में की गई है। जिससे मरीज और उनके तीमारदारों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन