{"_id":"660b1c9342c9e92126044764","slug":"meat-trader-was-fined-rs-5000-rishikesh-news-c-5-1-drn1055-382772-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मीट व्यापारी का किया पांच हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मीट व्यापारी का किया पांच हजार का चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरानगर स्थित सार्वजनिक पार्क का ताला तोड़कर उसमें बकरियां बांधने के मामले में नगर निगम प्रशासन ने मीट व्यवसायी का पांच हजार का चालान किया है। साथ ही दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
अमर उजाला ने माई सिटी के एक अप्रैल के अंक में इंदिरा नगर का सार्वजनिक पार्क बना बकरीबाड़ा शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी ने बताया कि होली से पहले भी मीट व्यापारी ने इस पार्क का ताला तोड़कर इसमें अवैध रूप से बकरियां बांध दी थीं। उन्होंने बताया कि सोमवार को निगम की टीम को मौके पर भेजा गया। नगर निगम की टीम ने मीट व्यापारी स्वराज अंकुर गुजराल का पांच हजार का चालान किया। साथ ही मीट व्यापारी को चेतावनी भी दी गई है।